Narnaund News Today Live: जानिए नारनौंद और आसपास की आज की मुख्य खबरें
Narnaund news today live updates on local administration across Narnaund, Hisar, and Haryana. नारनौंद की आज की ताजा खबर, प्रशासनिक अपडेट, और क्षेत्र की हर बड़ी हलचल यहाँ पढ़ें।
Narnaund news today live updates on local administration across Narnaund, Hisar, and Haryana. नारनौंद की आज की ताजा खबर, प्रशासनिक अपडेट, और क्षेत्र की हर बड़ी हलचल यहाँ पढ़ें।
Diwali 2026 Puja Shubh Muhurat Timing 2026: क्या आप भी इस बात को लेकर कन्फ्यूजन में हैं कि इस साल दिवाली कब है (Kab Hai Diwali 2026) और अमावस्या तिथि (Amavasya Tithi 2026) का सही समय क्या है? इस वीडियो/आर्टिकल में नारनौंद के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य राम अवतार शास्त्री पंचांग के सटीक विश्लेषण के साथ सभी शंकाओं का समाधान कर रहे हैं। जानिए आपके घर, ऑफिस और दुकान के लिए शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat for Shop & Office), राहुकाल का समय, लक्ष्मी पूजन की कुल अवधि (Lakshmi Pujan Timing), और गोवर्धन पूजा की सही तिथि। वीडियो को अंत तक देखें और इस दीपावली माँ लक्ष्मी और कुबेर जी की कृपा प्राप्त करें!
साफ-सुथरा हांसी: हांसी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद ने चलाया विशेष सफाई अभियान। वार्ड नंबर 9, 17 और मुख्य मार्गों पर हुई साफ-सफाई। पढ़ें पूरी खबर।
Sainik School Rewari Admission 2027: सैनिक स्कूल रेवाड़ी (गोठड़ा अहीर) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6th और 9th में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। NTA की वेबसाइट पर 2 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें। जानें योग्यता और परीक्षा तिथि।
रिकॉर्ड तोड़ बिके मिट्टी के दीये: दीपावली पर चाइनीज लाइटों का खुमार उतरा और स्वदेशी मिट्टी के दीयों की रिकॉर्ड बिक्री हुई। करीब 10 लाख मिट्टी के दीयों से गांव और शहर रोशन होंगे। जानिए पूरी खबर।
रेवाड़ी में प्रदूषण स्तर 600 के पार पहुंचने और विश्व में नंबर 1 होने के दावे भ्रामक हैं। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी निपुण गुप्ता ने सीपीसीबी के आधिकारिक आंकड़ों का हवाला देते हुए स्थिति साफ की। पूरी खबर पढ़ें।
दिल्ली-कटरा हाईवे पर भीषण हादसा, हरियाणा के कैथल के कलायत क्षेत्र के गांव खरक पांडव टोल प्लाजा के पास देर रात ट्रक चला रहे ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई, जिससे अनियंत्रित होकर ट्रक हाईवे किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि खंभे से टकराने के बाद ट्रक पलट गया। हादसे में पंजाब के तरनतारन निवासी 25 वर्षीय ट्रक ड्राइवर सेहवन की मौत हो गई, जबकि ट्रक का परिचालक (कंडक्टर) जसबीर घायल हो गया। मृतक सेहवन शादीशुदा था और उसकी एक छोटी बेटी है। सूचना मिलते ही कलायत थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की।
हरियाणा के जींद जिले के गांव कालवन में चोरी के शक में ग्रामीणों द्वारा तीन युवकों की पिटाई से एक की मौत और दो गंभीर घायल। नरवाना पुलिस ने करीब 35 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
भिवानी में प्रदूषण का रेड अलर्ट, भिवानी में हवा का स्तर लगातार बिगड़ रहा है और शुक्रवार को AQI 350 दर्ज किया गया। आंखों में जलन और सांस की समस्या से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार 14 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।
Haryana Festival Offer: हरियाणा सरकार ने त्योहारी सीजन में आम जनता को बड़ी राहत दी है। प्रदेश भर में त्योहारों के दौरान 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी और यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज बसों के फेरे भी बढ़ा दिए गए हैं। जानिए पूरी रिपोर्ट।
दीपावली पर ये गलती पड़ेगी भारी, दीपावली पर अनजाने में की गई ये गलतियां माता लक्ष्मी को कर सकती हैं नाराज। दीपावली के त्योहार पर एक गलती आपकी त्यौहार की खुशियों को ग्रहण लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। क्योंकि भीड़ भाड़ा वाले इलाकों में अपराधी किस्म के व्यक्ति भी घूम रहे हैं और इसे लिपटने के लिए पुलिस ने अपने सुरक्षा चक्कर को मजबूत कर दिया है। दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए हांसी पुलिस ने विशेष ड्यूटी प्लान लागू किया है। बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया है ताकि त्यौहार की खुशियों पर किसी अपराधी की नजर ना लग सके। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक और डीएसपी स्तर के अधिकारियों ने पूरा रोड में तैयार किया हुआ है।
चाइनीज को छोड़ देसी उत्पादों की धूम: दीपावली पर नारनौंद में खील-खिलौने और पशुओं के श्रृंगार का बढ़ा क्रेज, नारनौंद : दीपावली के त्योहार पर बाजारों में खूब रौनक है बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन अबकी बार ग्राहक चाइनीस चीजों से दूरी बनाकर देसी चीजों की खरीदारी कर
Today Morning News, आज सुबह के ताजा समाचार, राजनीतिक गलियारों में चर्चा, सीबीएसई ने फरवरी 2027 परीक्षा का शैडयूल जारी किया, राहुल गांधी का भाजपा पर तंज,
नारनौंद उपमंडल के एक गांव से हांसी कोचिंग सेंटर में पढ़ने गई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। जब छात्रा देर शाम तक भी वापस घर नहीं पहुंची, तो परिजन चिंतित हो गए और पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
Narnaud mandi news today : नारनौंद अनाज मंडी में अबकी बार ज्यादा मात्रा में धान की फसल पहुंची है देरी से खरीदारी को लेकर उठनकारी भी काफी धीमा हुआ था लेकिन अब उठान कार्य में तेजी लाई गई है। इसके बाद किसानों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि आखिरकार उनकी फसल मंडी से उठ ही गई। अन्यथा फसल खुले में पड़ी होने के कारण नुकसान की आशंका बनी हुई थी।
नारनौंद में धनतेरस पर करोड़ों का व्यापार : दीपावली के त्योहार पर भारी संख्या में ग्रामीण सामान खरीदने के लिए बाजारों में आते हैं। धनतेरस के दिन लोगों ने बड़ी मात्रा में खरीदारी की। भारी भीड़ को देखकर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ढिल्लों ने खुद ही सुरक्षा का जिम्मा संभाला और बाजार और नाके पर पुलिस को तैनात किया ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घट सके। धनतेरस के दिन लोगों ने बड़ी मात्रा में खरीदारी की हर दुकान पर भारी भीड़ जुटी हुई नजर आई ज्वेलर्स की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई।
Bhiwani Abtak : हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम क्षेत्र के गांव सरल से एक 22 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों के अनुसार, रात को पूरा परिवार खाना खाकर सो गया था, लेकिन सुबह उठकर देखा तो युवती अपने बिस्तर से गायब थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
दीपावली से पहले दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा हवा जहरीली हो गई है। कांग्रेस नेता प्रमोद कोहाड़ ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदूषण शहरों की आतिशबाजी से बढ़ रहा है, लेकिन प्रशासन सिर्फ किसानों की पराली को जिम्मेदार ठहरा रहा है।
जींद क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने स्कूली बसों में सुरक्षा खामियों को लेकर कार्रवाई की। Holi Heart School Jind की 6 बसों सहित कुल 11 बसों की चेकिंग की गई और सुरक्षा संबंधी खामियां पाए जाने पर जुर्माना लगाया गया। जाने पूरा मामला।
सोनीपत के खेवड़ा गांव स्थित प्राइवेट स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र पर हमला कर उसका सिर फोड़ने का मामला सामने आया है। घटना इकोनॉमिक्स के पीरियड के दौरान हुई, जब कक्ष में कोई शिक्षक या अटेंडेंट नहीं था।