---Advertisement---

Bhiwani Crime: भिवानी में चार अपराधी गिरफ्तार; जमालपुर में छापेमारी में दो काबू, PG चलाने वाला अचानक बना बड़ा सौदागर

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Bhiwani Crime News Today: Taaja Samachar Haryana   

Bhiwani Crime News: भिवानी पुलिस ने अपराधों पर नियंत्रण करने के लिए अलग-अलग जगह पर छापेमारी करके 4 अपराधियों को काबू किया है। जिनमें से अवैध हथियार नशे का कारोबार करने के मामले शामिल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

तोशाम रोड़ से अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

Bhiwani News Today: सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के मुख्य सिपाही अमित कुमार अपनी टीम के साथ तोशाम बाईपास, भिवानी क्षेत्र में गश्त व पड़ताल ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर रेड की गई, जहां से एक व्यक्ति को बिना लाइसेंस अवैध हथियार रखने के मामले में काबू किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरीश उर्फ साहिल पुत्र महेंद्र, निवासी ढाणी रिवासा, जिला भिवानी के रूप में हुई है।पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद की गई है। आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत शहर थाना भिवानी में पंजीबद्ध कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई है। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह राजस्थान में एक निजी फैक्ट्री में कार्य करता है तथा उक्त हथियार वह अपने शौक के लिए राजस्थान से लेकर आया था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से हथियार की खरीद, आपूर्ति व अन्य पहलुओं के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी। आरोपी को रिमांड उपरांत पुनः न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

लाखों रुपये की हेरोइन/चिट्टा सहित एक गिरफ्तार

Bhiwani ki Taaja News: डीएसपी क्राइम अनूप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक भिवानी के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ रखने, बेचने व तस्करी करने वाले आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी द्वारा यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है।

उन्होंने बताया कि सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के उप-निरीक्षक बलजीत सिंह अपनी टीम के साथ गश्त व पड़ताल ड्यूटी के दौरान बापोड़ा क्षेत्र में मौजूद थे। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर रेड की और एक व्यक्ति को मादक पदार्थ सहित काबू किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेंद्र पुत्र जयबीर, निवासी बापोड़ा, जिला भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से करीब 01 लाख रुपये मूल्य की 672 ग्राम अफीम तथा करीब 6.15 लाख रुपये मूल्य की 307 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत सदर थाना भिवानी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

 

दिल्ली में PG चलाने वाला बना सौदागर

Bhiwani Haryana News Today: प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले दिल्ली के मुखर्जी नगर क्षेत्र में PG का कार्य करता था। कार्य बंद करने के बाद उसने अपने पैसे मादक पदार्थ तस्करी में लगा दिए। आरोपी ने बताया कि अफीम वह मुखर्जी नगर, दिल्ली से लेकर आया था तथा हेरोइन पंजाब से लाई गई थी। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से मादक पदार्थ की सप्लाई, बिक्री तथा उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।

 

 

जमालपुर में नशीला पदार्थ बेचने आए दो हेरोइन तस्कर दबोचे

Latest News Bhiwani Haryana: एंटी नारकोटिक सेल भिवानी ने मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मादक पदार्थ हेरोइन सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से 23.23 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की गई है।

जानकारी देते हुए बताया गया कि एंटी नारकोटिक सेल भिवानी के उप-निरीक्षक अमरजीत सिंह अपनी टीम के साथ गश्त व पड़ताल ड्यूटी के दौरान बस अड्डा, गांव जमालपुर क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि पपोसा रोड, जमालपुर स्थित सत्संग भवन के पास दो युवक मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर रेड की गई पुलिस टीम ने मौके से दो व्यक्तियों को मादक पदार्थ सहित काबू किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवतार सिंह पुत्र गुरदेव सिंह तथा सुरजीत पुत्र सोना सिंह, दोनों निवासी जमालपुर, जिला भिवानी के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 23.23 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की गई।

आरोपियों के विरुद्ध थाना बवानी खेड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीबद्ध कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवतार सिंह नशा करने का आदी है, जबकि आरोपी सुरजीत के विरुद्ध पूर्व में एनडीपीएस एक्ट व आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह मादक पदार्थ पीरावाली, हिसार क्षेत्र से लेकर आए थे। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त, आपूर्ति तथा एनडीपीएस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer