---Advertisement---

Bhiwani Rohtak Road Accident: पालुवास मोड़ के पास कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, नहीं हुई पहचान

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Bhiwani Rohtak Road Accident: Bike rider died after being hit by car near Paluwas turn

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Bhiwani News : भिवानी रोहतक रोड़ पर सोमवार की देर रात पालुवास मोड़ के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना‌ मिलने के बाद औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची‌ और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। 

मामला रात करीब नौ बजे का है। रोहतक की ओर भिवानी आ रही एक कार ने पालुवास मोड़ के पास बाइक में सीधी टक्कर मार दी। जिसके कारण बाइक चालक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरा और उसकी बाइक सड़क पर घिसटते हुए किनारे खड़ी सरकारी बोलेरो गाड़ी के नीचे जा फंसी। हादसे में बाइक चालक के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मगर हादसे में उसकी कार की नंबर प्लेट टूटकर वहीं गिर गई।

हादसे की सूचना के बाद डायल 112 पुलिस टीम और औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मृतक की पहचान के लिए प्रयास कर रही थी।

मामले में एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer