---Advertisement---

हिसार सिरसा रोड़ पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Bike rider dies after being hit by car on Hisar Sirsa Road

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चिकनवास गांव के पास गलत दिशा से आ रही कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत 

Hisar Haryana News : हिसार सिरसा हाईवे पर गलत दिशा से आ रही कर की टक्कर लगने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति खेती के साथ-साथ प्राइवेट गाड़ी चलाने का कार्य करता था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के वाले कर दिया।

पास के गांव में आया था मृतक 

मिली जानकारी के मुताबिक हिसार जिले के गांव जगाना निवासी सुरेश कुमार मंगलवार के शाम को किसी कार्य से चिकनवास गांव आया हुआ था। जब वह यहां पर अपना काम निपटाकर वापस बाइक पर गांव जा रहा था तो जैसे ही वह हवेली के पास पहुंचा तो गलत दिशा से आ रही एक कार ने सुरेश की बाइक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से सुरेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल सुरेश को उपचार के लिए राहगीरों ने हिसार के नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही अग्रोहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के वाले कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer