Chori in seed shop Hisar, thief broke into Uklana house
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बीज की दुकान से गेहूं चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Hisar News Today: थाना सदर हिसार पुलिस ने उत्तम सीड्स से गेहूं चोरी के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। वहीं उकलाना थाना पुलिस ने मकान में चोरी करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बीज की दुकान से चोरी के मामले में आरोपित को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है।
हिसार पुलिस ने आरोपित से चोरीशुदा गेहूं और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। मुख्य सिपाही अजयदीप ने बताया कि 8 मई 2025 को थाना सदर हिसार में उत्तम सीड्स हिसार के गोदाम से गेहूं बीच चोरी होने के बारे में रमेश कुमार ने शिकायत दी थी।
थाना सदर हिसार में केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए ढडूर निवासी सुनील को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपित से चोरी शुदा गेहूं और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया है। आरोपित को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
घर से सामान चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Uklana Mandi News Today : थाना उकलाना पुलिस ने उकलाना मंडी स्थित मकान से सामान चोरी के मामले में नामजद आरोपी उकलाना गांव निवासी मोनू को गिरफ्तार किया है। मुख्य सिपाही जितेन्द्र में बताया कि थाना उकलाना में मंडी उकलाना निवासी महिला सुषमा ने उसके घर से ड्रम में रखा सामान और पंखा चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि 14 मई को वह अपने पति के साथ दुकान पर गई थी। पीछे से मोनू और बिट्टू ने घर में रखे ड्रम से सामान और पंखा चुरा लिया। एक पड़ोसी ने उन्हें चोरी के बारे सूचना दी। पुलिस ने दी गई शिकायत पर थाना उकलाना में केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित मोनू को गिरफ्तार किया है।
भिवानी के धनाना गांव में पिता ने बेटा बेटी का किया कत्ल, 1 महीने पहले हुई थी पत्नी की मौत,
हरियाणा के छोरे की कनाडा में मौत, 1 महीने पहले गया था स्टडी वीजा पर,
शादी में गोत्र विवाद को लेकर पंचायत में भिड़े दो गुट, पंचायत में चले लाठी डंडे,
आइसीआइसीआइ बैंक में नकली सोना गिरवी रख कर लिया लाखों का लोन, ऐसे हुआ भंडाफोड़,
ट्रैफिक पुलिस हिसार के अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप, यह गलती करते ही आपका वहां भी होगा जब्त,














