---Advertisement---

Karnal News: प्रेमी ने प्रेमिका का चुन्नी से गला घोटकर उतारा मौत के घाट, प्रेमिका की जिद्द की वजह से मर्डर

Follow Us
---Advertisement---

Diwan colony karnal pooja murder case update

Karnal News : करनाल की दीवान कॉलोनी में रहने वाले महिला के मर्डर की गुत्थी को करनाल पुलिस में सुलझाने का दावा किया है। पुलिस का दावा है कि महिला की हत्या उसके ही प्रेमी ने चुन्नी से गला घोटकर की है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति की शिकायत पर उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के प्रेमी को गिरफ्तार भी कर लिया है। महिला अपने प्रेमी के साथ करनाल की दीवान कॉलोनी में रहती थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के मुताबिक 12 जून को करनाल के अस्पताल में एक युवक महिला को गंभीर हालत में लेकर अस्पताल पहुंचा जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मृत घोषित करते ही युवक पकड़े जाने के दर से मौके से भाग गया। डॉक्टरों द्वारा पुलिस को सूचित करने पर युवक एंबुलेंस में ही महिला को लेकर अस्पताल से फरार हो गया और उसे उसके मायके छोड़कर भाग हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर महिला के शव की पहचान उसके पति ने की। पुलिस को महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी पूजा घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ करनाल की डिमांड कॉलोनी में रहती थी और उसका मर्डर उसके ही प्रेमी प्रदीप ने किया हो सकता है।

 

Diwan colony karnal pooja murder case update

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में पूजा के प्रेमी प्रदीप को विरासत में ले लिया और जब उससे पूछताछ की तो उसने इस मामले में बड़ा खुलासा किया। प्रदीप ने बताया कि वह और पूजा एक दूसरे से प्यार करते थे और प्यार के चलते ही पूजा उसके साथ रहने करनाल की दीवान कॉलोनी में आई थी। लेकिन पिछले दो-तीन महीने से पूजा और उसके बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होने लगा था। पूजा अपने घर जाने की जिद करने लगी थी और उसे डर था कि कहीं वो फंस ना जाए।

 

पूजा की इसी दिन की वजह से उसने उसकी चुन्नी से गला रोड कर उसकी हत्या कर दी थी। लेकिन उसे फिर सताने लगा कि कहीं हत्या के मामले में न फंस जाए इसलिए उसे बचाने के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मत घोषित कर दिया। इससे पहले प्रदीप चोरी के मामले में भी पकड़ा जा चुका है। पुलिस को प्रदीप ने बताया कि डॉक्टरों द्वारा पुलिस को सूचित करने के बाद वह अपनी प्रेमिका पूजा केशव को एंबुलेंस में ही कंबोपुरा गांव पूजा के मायके लेकर पहुंचा और वहां छोड़कर भाग गया।

गौरतलब है कि कंबोपुरा गांव से मटका के परिजनों के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि उनकी बेटी की किसी ने हत्या कर दी है। पुलिस ने इस मामले को लेकर मृतक महिला के पति से संपर्क किया तो उसने अस्पताल में आकर पुलिस को पूरी कहानी बता दी थी। पुलिस मामले की जांच करने के लिए दीवान कॉलोनी करनाल पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। सिविल लाइन थाना करनाल पुलिस ने मृतक महिला के पति की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ 13 जून को मामला दर्ज कर शुरू कर दी थी। पुलिस ने मात्र 24 घंटे में ही मृतक महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर इस पूरे मामले से पर्दा उठा दिया।

 

पुलिस को महिला के पति ने बताया कि पूजा से उसे तीन बच्चे हैं और तीनों अभी बड़े हो चुके हैं। लेकिन उसकी पत्नी पूजा करी 3 साल पहले अपने प्रेमी प्रदीप के साथ घर छोड़कर भाग गई थी। नहीं प्रदीप ने बताया कि पूजा और उसके घर थे लेकिन पूजा उसके संपर्क में आई तो दोनों के बीच प्यार हो गया। इसके बाद दोनों घर से भाग कर करनाल की डिमांड कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगे थे। लेकिन अब पूजा का दिल अपने बच्चों से मिलने और घर जाने के लिए मचल रहा था जिसके कारण उनके प्रेम में दरार पड़ने के डर से उसने ऐसा कदम उठाया है। उसे डर सता रहा था कि कहीं पूजा घर जाकर अपने परिजनों की बातों में आकर उसे ही ना फंसा दे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer