---Advertisement---

Fake Vivah Gang : फर्जी शादी गिरोह का पर्दाफाश, लाखों की ठगी, सहआरोपी महिला गिरफ्तार, गिरोह का पर्दाफाश

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Fake Vivah gang fraud Case Haryana

 Fake Vivah Gang : फर्जी विवाह के नाम पर लाखों रुपयों की ठगी करने वाले गिरोह की एक और महिला सह आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने जिलावासियों को सचेत करते हुए कहा कि हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों में ऐसे संगठित गिरोह सक्रिय हैं, जो अविवाहित पुरुषों और उनके परिजनों को भावनात्मक रूप से भ्रमित कर आर्थिक शोषण कर रहे हैं। हाल ही में रतिया में सामने आए एक मामले ने इस प्रकार की आपराधिक गतिविधियों की पुष्टि की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्या था मामला

कृष्णा देवी पत्नी राजेन्द्र सिंह निवासी गांव डाया जिला हिसार अपने पुत्र सुनील कुमार (28) के लिए विवाह संबंध खोज रही थी। इस दौरान उनकी मुलाकात जितेन्द्र निवासी गांव फूली थाना तोशाम जिला भिवानी से हुई, जिसने 70 हजार में विवाह तय करवाने और वधू घर भेजने का आश्वासन दिया। भरोसे में आकर पीड़िता ने ( Fake Vivah Gang) 40 हजार की राशि मलकीत सिंह उर्फ माखा के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी। 17 जुलाई को रतिया में एक ढाबे पर 3 महिलाएं और 2 पुरुष पहुंचे, जिन्होंने सुनील से 20 हजार नकद लिए और कहा कि वधू को पार्लर ले जा रहे हैं, लेकिन वे वहां से फरार हो गए।

Fake Vivah Gang मामले में पुलिस कार्रवाई

Fake Vivah Gang : फर्जी शादी गिरोह का पर्दाफाश, लाखों की ठगी, सहआरोपी महिला गिरफ्तार, गिरोह का पर्दाफाश
शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह की महिला पुलिस हिरासत में।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने Fake Vivah Gang को पकड़ने के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया, जिसके नेतृत्व की जिम्मेदारी सहायक उपनिरीक्षक अमर सिंह को सौंपी गई। कार्रवाई करते हुए मुख्यारोपी मलकीत सिंह उर्फ माखा को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी कड़ी में अब महिला सहआरोपी जसपाल कौर उर्फ रिलेन पत्नी सुखदेव सिंह निवासी पिछलियां हाल निवासी ढाणी जाखन दादी रतिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, जिससे पूरे गिरोह की गतिविधियों का पर्दाफाश किया जा सके।

जांच में पता लगा कि यह Fake Vivah Gang अब तक कई जिलों में ऐसे मामलों में लाखों की ठगी कर चुका है। इनकी कार्यप्रणाली लगभग एक जैसी होती है कि फर्जी दस्तावेज, नकली फोटो, एजेंटों के माध्यम से संपर्क और शादी के नाम पर ठगी कर लेते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer