---Advertisement---

नारनौंद CSC Center पर CETका फार्म भरने गई युवती गायब

Follow Us
नारनौंद CSC Center पर CETका फार्म भरने गई युवती गायब
---Advertisement---
Girl who went to fill up CET form at Narnaund CSC Center has gone missing

नारनौंद उपमंडल के गांव बास अकबरपुर से एक युवती CSC Center पर CET Form Apply करने गई थी कि अज्ञात परिस्थितियों में गायब हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नारनौंद उपमंडल के गांव बास अकबरपुर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी 12वीं पास है। वो CET 2025 का फार्म भरने के लिए CSC Center Bass पर गई थी। लेकिन काफी देर तक वो वापस घर नहीं आई। दोपहर तक इंतजार करने के बाद वो गांव के बस स्टैंड पर सीएससी सेंटर में पहुंचा और अपनी बेटी के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि वो तो तुरंत ही फार्म भरवाकर यहां से चली गई थी।

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसके बाद उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर अपनी बेटी की गांव व अपनी तमाम रिश्तेदारों सहित जान पहचान की जगह पर तलाश किया, परंतु उसका कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। बास थाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की षिकायत के आधार पर उसकी बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश आरंभ कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer