---Advertisement---

हांसी फार्म भरने गई युवती, हिसार से छात्रा व विवाहिता बच्चों को छोड़कर लापता

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

ऊgirl who went to Hansi to fill the form, and student and married woman from Hisar went missing leaving their children behind

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामा के घर आई युवती सहित तीन लापता 

Hisar Breaking News : हिसार जिले के अलग-अलग जगह से एक विवाहिता सहित दो छात्राएं अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। हांसी के नजदीकी गांव में मामा के घर आई युवती हांसी फॉर्म भरने जाने की बात कह कर घर से गई थी कि वापस मुड़कर नहीं आई। वहीं हिसार से एक विवाहिता अपने बच्चों को घर पर छोड़कर कहीं पर चली गई और उसका भी कोई सुराग नहीं लगा। इसके अलावा दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्र भी अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई।

हांसी फार्म भरने गई युवती लापता 

हांसी पुलिस को दी शिकायत में गांव जग्गा बाड़ा के रहने वाले एक युवक ने बताया कि पिछले दो महीने से उसकी 21 वर्षीय भांजी उसके घर पर आई हुई थी। 6 दिसंबर को उसके भांजी फार्म भरने के लिए की बात कहकर घर से हांसी शहर गई थी। लेकिन शाम तक वापस मुड़कर घर पर नहीं पहुंची। जब वह घर पर नहीं आई तो उन्होंने आसपास के एरिया सहित अपने तमाम रिश्तेदारियों और जान पहचान की जगह पर उसकी तलाश की परंतु कहीं से उसका कोई स्वैग नहीं लगा। पीड़ित थक हार कर पुलिस थाने पहुंचा और अपनी भांजी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्द कर उसकी भांजी की तलाश शुरू कर दी है।

हिसार से विवाहिता बच्चों को छोड़कर फरार

हिसार की तेज मार्केट में रहने वाले बिजेंद्र की पत्नी अज्ञात परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। पुलिस को दी शिकायत में बिजेंद्र ने बताया कि 2 दिसंबर को उसकी पत्नी बच्चों को घर पर छोड़कर बिना बताए कहीं चली गई और अब तक वापस नहीं आई। उन्होंने अपनी पत्नी की तलाश हर जगह की लेकिन उसके बारे में कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। बिजेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी का हुलिया – रंग गेहुआं, लम्बाई 5.6 इंच, सुट सलवार पहने हुए है।

दसवीं की छात्रा लापता, मोबाइल फोन बंद 

अर्बन स्टेट थाना पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाली शीला देवी ने बताया कि उसका पति जिंदल फैक्ट्री में नौकरी करता है और वो अपने परिवार सहित जिंदल लेबरर कॉलोनी हिसार में रहती है। दिन में उसका पति ड्यूटी पर गया हुआ था और घर पर वह और उसके बच्चे थे। दोपहर को करीब 2 उसकी 18 वर्षीय बेटी जोकि दसवीं कक्षा में पढ़ती है बिना बताए घर से कहीं पर चली गई। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आई तो उन्होंने उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला। उन्होंने अपने लेवल पर अपनी बेटी की काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। अर्बन स्टेट थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसकी बेटी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer