---Advertisement---

Haryana News Today: गेस्ट टीचर हुए लाल, वोट की चोट मारने की दी धमकी

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Haryana News Today: Guest teacher became angry, threatened to kill with vote

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धरना प्रदर्शन कर सरकार की कार्यशैली को बताया उदासीन


हरियाणा न्यूज टूडे / रवि कुमार
सिरसा की ताजा खबर: हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने जिला के गेस्ट टीचरों की मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के दौरान सांकेतिक रोष प्रदर्शन किया। गेस्ट टीचरों की मांगों को लेकर हरियाणा सरकार की बार बार की वादाखिलाफी से हरियाणा प्रदेश के गेस्ट टीचर में भारी रोष दिखा।


गेस्ट टीचरों ने कहा कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वे भाजपा के प्रत्याशी के खिलाफ वोट की चोट मारने में संकोच नहीं करेंगे। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के सदस्य काफी संख्या में लोकसभा में भाजपा के उम्मीदवार अशोक तंवर के निवास स्थान पर पहुंचे तथा उनकी अनुपस्थिति में उनके पीए को ज्ञापन सौंपा। उल्लेखनीय है कि हरियाणा भाजपा के 2014 के चुनावी घोषणा पत्र अनुसार 2024 में दस वर्ष बीतने के बाद भी गेस्ट टीचर को नियमित नहीं किया। हरियाणा सरकार की फरवरी 2018 में समान वेतन की घोषणा के 6 वर्ष बीतने के बाद पूरा वेतन नही मिला, हरियाणा सरकार की दिसंबर 2021 व जनवरी 2022 में गेस्ट टीचर की मानी गई मांगों, सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी, मेडिकल व अन्य सेवा लाभ 3 वर्ष बीतने के बाद भी नही मिले। सांकेतिक प्रदर्शन में दविंद्र सिंह, जय भगवान, राधा कृष्ण, हरदीप गिल, नत्थु राम, गुरप्रीत सिंह, सुभाष खटाना, वंदना मलिक, राजपाल, सुनील, दीपक, रमेश गिरी, विनोद कासनिया, भागीरथ व विजय कुमार आदि मौजूद थे।


ये हैं गेस्ट टीचरों की मांगे:
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की ओर से बताया गया कि जो गेस्ट टीचर 31/03/24 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उन गेस्ट टीचर को सेवानिवृत्ति के बाद के एक नियमित अध्यपाक की तरह सभी लाभ मिलने चाहिए। हरियाणा के गेस्ट टीचर की मांग है कि सरकार गेस्ट टीचर को नियमित करने की पॉलिसी बनाएं जब तक पोलिसी नही बनती तब तक जो बातें हरियाणा सरकार ने अतीत में गेस्ट टीचर की मानी गई है। उनका बिना किसी देरी के पत्र जारी करे।




Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer