Haryana political News: बीजेपी-जेजेपी में अंदरूनी सांठगांठ, भाजपा जजपा गठबंधन तोड़ने पर हुड्डा ने साधा निशाना, कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने पर भी बोल गए हुड्डा

0 minutes, 34 seconds Read

 

Haryana political News: Internal nexus in BJP-JJP, Hooda targets BJP for breaking JJP alliance, Hooda also spoke on Congress releasing its list of candidates

भेष बदलकर कांग्रेस की वोट काटने चुनाव में उतरेंगे कुछ दल, जनता सिखाएगी सबक- हुड्डा 

Ex CM Bhupinder Singh Hooda 

हरियाणा न्यूज टूडे, चंडीगढ़ :  बीजेपी-जेजेपी ने गठबंधन तोड़ने का सिर्फ एक प्रपंच रचा है और आज भी दोनों दलों में अंदरूनी सांठगांठ है। ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। उन्होंने कहा कि विधानसभा में ही दोनों दलों की सांठगांठ एक्सपोज हो गई थी। क्योंकि, विश्वास प्रस्ताव के दौरान जेजेपी की तरफ से व्हिप जारी करके अपने सभी विधायकों को गैर-हाजिर रहने का आदेश दिया गया था। ताकि भाजपा को जेजेपी की अनुपस्थिति का पूरा फायदा मिल सके। लेकिन, हरियाणा की जनता इस मिलीभगत को अच्छे से समझती हैं। सभी जानते हैं कि इस बार भी चुनाव में कुछ दल भेष बदलकर कांग्रेस के वोट काटने के मकसद से चुनाव में उतरेंगे। जनता उन्हें वोट की चोट से जवाब देगी। 

हुड्डा ने कई दलों द्वारा कांग्रेस में शामिल होने के पत्रकारों के सवाल पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि 33 दलों द्वारा दिल्ली में एआईसीसी ऑफिस जाकर इंडिया गठबंधन को बाहर से समर्थन देने की पेशकश की गई है। जहां तक हरियाणा का विषय है, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी या उसके प्रमुख राजकुमार सैनी का कांग्रेस में शामिल होने का सवाल ही नहीं है। क्योंकि, न तो वो कांग्रेस में शामिल हुए, न ही कांग्रेस के सदस्य बने। इसलिए किसी गैर-कांग्रेसी नेता के कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने की बात कोरी अफवाह है। कांग्रेस 36 बिरादरी की पार्टी है और वो कभी जात-पात की राजनीति नहीं करती। कांग्रेस में जात-पात और जातिवादी मानसिकता की कोई जगह नहीं है। 

Haryana sports news live 

पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे हुड्डा ने मुख्यमंत्री बदले जाने को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। क्योंकि, अब सरकार बदलने का वक्त आ गया है। ये बात उन्होंने विधानसभा में भी कही थी। कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लड़ रही है, जिसके अच्छे नतीजे आएंगे। उसके बाद विधानसभा चुनाव के लिए भी पार्टी पूरी तरह तैयार है। जनता प्रदेश में बदलाव का मन बना चुकी है। इसबार कांग्रेस सरकार बनना तय है। पार्टी की सरकार बनने के बाद किसानों को एमएसपी की गारंटी और कर्ज माफी का लाभ दिया जाएगा। साथ ही बुजुर्गों को ₹6000 पेंशन, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम और सभी परिवारों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। 

लोकसभा उम्मीदवारों के चयन पर हुड्डा ने जानकारी दी कि होली के बाद स्क्रीनिंग कमेटी और सीईसी की बैठक होगी। उसके बाद जल्द उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो जाएगा।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्जसुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर 

लोकसभा चुनाव 2024 में प्रत्याशी कितने रुपए खर्च कर सकता है ?  लोकसभा चुनाव में क्या क्या शर्तें होंगी लागू 

Haryana News Today : हरियाणा में कांग्रेस को झटका, भाजपा की किरकिरी, पोता बेदखल, दादा को ईनाम, BJP lok sabha election 5th list 

Hansi News : फंदे पर लटका मिला किशोर, गांव की ही लड़की को लिखा था लव लेटर
Haryana political News : युवा नेत्री सोनिया दुहन ने भाजपा पर साधा निशाना
सतरोल खाप के चबूतरे से ऐलान : हर गांव की दिल्ली में बनेगी झोपड़ी
Rohtak News Today 
Haryana News Today,
Palwal News Today 
Haryana results, 
Hisar News Today : बनभौरी एसबीआई बैंक मैनेजर पर धोखाधड़ी का आरोप : नारनौंद क्षेत्र के किसान ने एसबीआई  मैनेजर पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप
 Hisar News TodayHansi News Today , 
नारनौंद हल्के के गांव में ग्रामीणों ने अस्पताल पर जड़ा ताला

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *