Hisar Election News : दुष्यंत्र चौटाला का नारनौंद हल्के में भारी विरोध, ग्रामीणोंं ने की नारेबाजी, गाड़ी को छोड़ पैदल चल पड़े दुष्यंत चौटाला

0 minutes, 23 seconds Read

 Hisar Election News : Dushyant Chautala strong protest against Narnaund in light


दुष्यंत चौटाला का विरोध करते हुए नाड़ा गांव के ग्रामीण।

हरियाणा न्यूज टूडे / सुनील कोहाड़।

नारनौंद : प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को नारनौंद हल्के के गांव का दौरा कर रहे थे तो गांव नाड़ा व गामड़ा गांव के ग्रामीणों ने उनका जमकर विरोध किया। गांव नाड़ा में किसान विरोध करते हुए उनकी गाड़ी के आगे बैठ गए तो दुष्यंत चौटाला गाड़ी से उतरकर पैदल ही गांव में पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने उनसे सवाल पूछे कि जब आप सत्ता में थे तो प्रदेश के किसानों को दिल्ली जाने से रोका गया। वहीं किसानों की जो मांगें थी उनको अनदेखा करके सत्ता के मोह में भाजपा सरकार का साथ देते रहे। इसका खामियाजना पूरी जिन्दगी आपको भुगतना पड़ेगा। लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा व जजपा पार्टी का पूरी तरह से विरोध किया जाएगा और इनके उम्मीदवारों को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। 









 दुष्यंत चौटाला दूसरी गाड़ी में बैठकर गांव गामड़ा के कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। जैसे ही वो गांव गामड़ा पहुंचे तो पहले से ही तैयारी में बैठे गांव गामड़ा के ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया और चेतावनी दी कि भाजपा को यमुना पार करने वाले सत्ता के लालच में उनकी गोद में बैठे रहे। जब भाजपा ने उनको बाहर का रास्ता दिखाया तो आज उनको गांव के भोले भाले लोगों की याद आई। आज किसान जागरूक हो चुका है और वो अपने हकों की लड़ाई लडऩे के लिए पूरी मजबूती के साथ आंदोलन करेगा। जो पार्टी उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी। उन पार्टियों के प्रत्याशियों का विरोध करते हुए उन्हें गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा।


किसानों ने बताया कि वो एमएसपी की मांग को लेकर दिल्ली में आंदोलन करना चाह रहे थे, लेकिन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश की सीमाओं पर कंटीली तारें व दीवारेंं बनाकर एक ही देश में रहने वाले लोगों के लिए अंतराष्ट्रीय बार्डर बना दिए। ताकि देश व प्रदेश के किसान दिल्ली में ना घुस सकें। उन्होंने दिल्ली की सीमाओं पर बॉर्डर बनाए थे और अब किसान इन दोनों पार्टियों के नेताओं के लिए गांव गांव की सीमाओं में बॉर्डर बनाकर बैठेगें और इन्हें गांव में घुसने से रोकेगें।



उधर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला शुक्रवार की देर रात नारनौंद हल्के के गांव खानपुर पहुंचे तो इसकी भनक गांव के लोगों को लग गई और गांव पहुंचने से पहले ही ग्रामीण और किसानों ने उनका रास्ता रोककर जमकर विरोध किया। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए दुष्यंत चौटाला ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसी ने उनकी एक न सुनी। दुष्यंत चौटाला ने ग्रामीणों से कहा कि वह उनका रास्ता नहीं रोक सकते तो जवाब में ग्रामीणों ने कहा कि आपकी सरकार में भी उन्हें दिल्ली जाने से रोका गया था और उनके रास्तों में कीले गाड़ी गई थी। ग्रामीणों के बीच फंसी गाड़ी को छोड़कर दुष्यंत चौटाला कुछ दूर पैदल चलकर दूसरे कार्यकर्ता की गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए। 




आपको बता दें कि किसान अपनी मांगों को लेकर लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले दिल्ली में आंदोलन करना चाहते थे। लेकिन उस समय की प्रदेश की भाजपा जजपा सरकार ने किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए हरियाणा पंजाब और हरियाणा दिल्ली के बार्डरों को सील कर दिया था। खनोरी बॉर्डर पर गोली लगने से एक युवा किसान की मौत भी हो गई थी इससे किसानों में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार और हरियाणा की भाजपा सरकार के सहयोगी रहे जननायक जनता पार्टी के नेताओं के खिलाफ भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है। दुष्यंत चौटाला से पहले उनके दादा एवं भाजपा प्रत्याशी रणजीत चौटाला का भी श्याम सुख गांव में भारी विरोध हुआ था। विरोध को देखते हुए भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला अपने भाषण को बीच में ही छोड़कर वहां से जाने के लिए मजबूर हो गए थे।






विधानसभा चुनाव का ट्रेलर है लोकसभा चुनाव – दुष्यंत चौटाला
नारनौंद: गांव मिर्चपुर में कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए दुष्यंत चौटाला।

नारनौंद,05 अप्रैल : जेजेपी पार्टी सभी दसों लोकसभा सीटों पर पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़कर जीत हासिल करेगी लोकसभा का यह चुनाव विधानसभा का ट्रेलर है। उक्त शब्द प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गांव मिर्चपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। उन्होंने बताया की पार्टी प्रदेश की सभी दसों लोकसभा की सीटों पर जन जागरण अभियान चलाए हुए हैं। 
उन्होंने कहा कि हिसार लोकसभा में मेरी ड्यूटी लगाई गई है। इसलिए कार्यकर्ताओं को नए वोट बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। भू क्षेत्र पर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। पार्टी की जल्द ही बैठक होगी जिसमें सभी दसों प्रत्याशियों की घोषणा करदी जाएगी। भाजपा पार्टी कुछ सीटों पर अगर प्रत्याशी बदलता है तो यह भाजपा की कमजोरी को दर्शाएगी। भाजपा के प्रत्याशियों के विरोध के बारे में बोलते हुए कहा कि उन्हें जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। मैं भी सरपंचों के साथ बैठक करके उनके सवालों के जवाब दिए।
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पंचायत में प्रदेश की आवाज बुलेट करने वाला कोई सांसद नहीं था। इसकी जनता ने काफी कमी महसूस की लेकिन अगली बार यह कमी महसूस नहीं होगी। 25 मई को पता चल जाएगा भाजपा के चार सो के सपने को इलेक्ट्रोल तोड़ेगी। भाजपा केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है। लेकिन यह पहली बार नहीं इससे पहले भी अलग-अलग पार्टियों ने इसका इस्तेमाल किया है। इस अवसर पर जिला प्रधान अमित बुरा, हल्का प्रधान ईश्वर सिंघवा, अमरजीत मालिक, राजपाल डेविड, सुभाष बेरवाल, कुलबीर ढिल्लू, शीलू लोहान इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्जसुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर 

हरियाणा कांग्रेस में फिर सामने आई गुटबाजी : हिसार में कांग्रेस नेता ने जेपी पर लगाया आरोप , 
Narnaund News : नारनौंद क्षेत्र में सीएम फ्लाईंग की छापेमारी
Accident in Hisarराज्य मंत्री बिशम्बर वाल्मीकि के रिश्तेदार की गाड़ी का एक्सीडेंट : नारनौंद क्षेत्र में माढ़ा व गामड़ा गांव में हैं दंपति अध्यापक 
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 5 व 10 को सक्रिय होंगे पश्चिमी विक्षोभ, किसानों की बढ़ सकती है मुश्किलें Barwala News Today , Jind News Today,  Haryana biggest bank robbery  ,
Hansi News Today

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *