---Advertisement---

बरवाला से होटल संचालक लड़की को लेकर फुर्र, मामला दर्ज, भिवानी जिले के धनाना गांव के युवक पर लड़की को भगा ले जाने का लगाया आरोप

Follow Us
---Advertisement---

 Hotel operator absconded with girl from Barwala.              

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गांव के पास हनुमान होटल के नाम से चलाता है होटल 

हरियाणा न्यूज बरवाला : बरवाला थाना क्षेत्र के गांव से एक युवती अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को गांव के पास होटल चलाने वाला युवक बहला फुसलाकर ले गया है। शिकायत के आधार पर बरवाला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस को शिकायत में बरवाला थाना क्षेत्र के गांव के व्यक्ति ने बताया कि 18 जुलाई को उसकी बेटी बिना बताए घर से कहीं पर चली गई। जब वह काफी देर तक वापस घर नहीं आई तो उन्होंने उसकी गांव में तलाश की परंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसके बाद उन्होंने आसपास के एरिया में भी अपनी बेटी की तलाश की और रिश्तेदारियों में भी फोन पर जानकारी ली परंतु कहीं से उसकी बेटी का अता-पता नहीं लगा। उनकी तमाम कोशिशें के बाद पता चला कि उनके गांव के पास भिवानी जिले के बवानी खेड़ा तहसील के गांव धनाना निवासी प्रवीण जो कि उनके गांव के पास हनुमान होटल चलाता था वो उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। 

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि जब से उसकी बेटी घर से लापता हुई है तब से होटल संचालक प्रवीण कुमार भी अपने होटल से गायब है। उसे पूरा यकीन है कि प्रवीण ही उसकी बेटी को कहीं पर ले गया है। उसे डर है कि कहीं उसकी बेटी के साथ कोई अनहोनी ना हो जाए इसलिए उसकी बेटी को तलाश कर उसके हवाले किया जाए। बरवाला थाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Today Latest News Haryana: – 

पंचतत्व में विलीन हुआ हिसार का शहीद बेटा, राजकीय सम्मान के साथ भी अंतिम विदाई, गांव में लगे शहीद अमर रहे के नारे, अंतिम संस्कार के दौरान लोगों की आंखें हुई नाम,

Sirsa Murder News: सिरसा में तेजधार हथियारों से काटकर युवक की हत्या , सुबह खून से लथपथ मिला युवक का शव,

आदमपुर नगर पालिका टूटी, अब आदमपुर में दोबारा बनेगी गांव की सरकार,

जींद सदर थाना एरिया से छात्रा व विवाहिता और पिल्लू खेड़ा मंडी क्षेत्र के गांव से युवती लापता

Jind Crime News: पिल्लू खेड़ा मंडी में घर के बाहर सो रहे डेंटर पर तेजधार हथियार से हमला,

तफ्तीश करने गई रोहतक पुलिस टीम पर हमला, लाठी डंडों से पुलिस पर हमला,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer