---Advertisement---

पति ने पत्नी को दी दर्दनाक मौत, सोते समय पत्नी की काटी गर्दन

Follow Us
---Advertisement---

Husband gave a painful death to his wife, cut her neck while she was sleeping

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

हरियाणा में शनिवार की सुबह एक बड़ी ही दुख घटना सुनने को मिली। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को इतनी दर्दनाक मौत दी कि इसे सुनकर हर किसी के रूह कांप उठाती है। जब पत्नी सो रही थी तो व्यक्ति ने तेजधार हथियार से गर्दन काट दी जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गई। ( Latest News in Sirsa Haryana

हरियाणा के सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा के गांव रामपुरा ढिल्लो गांव में रात के समय माया देवी अपने मकान में सो रही थी कि इस दौरान उसका पति रोहतास द्वारा तेजधार हथियार से हमला कर उसकी गर्दन काट दी जिसके कारण उसकी मौत हो गई। रोहतास ने अपनी पत्नी की इतनी निर्मम तरीके से हत्या क्यों की है इसके कारण अभी तक सामने नहीं आए हैं और बताया जा रहा है कि इससे पहले पति-पत्नी के बीच कोई विवाद भी नहीं था। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका केशव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। पुलिस ने इस वारदात की सूचना मृतक महिला के परिजनों को दी। ( Sirsa Wife Murder News

सुनने में आ रहा है कि रोहतास और माया की शादी करी 20 साल पहले हुई थी और शादी के बाद उन दोनों के दो बेटे हैं जिनमें से बड़े की उम्र 19 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। रोहतास मजदूरी का कार्य कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। लेकिन रोहतास ने अपनी पत्नी की हत्या क्योंकि इसके पीछे के रहस्य अभी तक खुलकर सामने नहीं आए हैं। पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सबूत इकट्ठा करने में लगी हुई है। पुलिस इस बारे में आसपास के लोगों सहित मर्द का के बेटों से भी पूछताछ कर रही है कि घर में ऐसी क्या बात हुई कि जिसके कारण उनके पिता ने शादी के 20 वर्ष बाद अपनी पत्नी की इतनी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस का दावा है की हत्या के पीछे के कारणों का जल्दी खुलासा कर दिया जाएगा। ( Latest Sirsa News Today in Hindi

हैलो पुलिस मैंनें अपनी पत्नी को मार डाला, आप आ जाओ, लाश घर में पड़ी है

मृतका माया देवी का पति रोहताश नाथूसरी चैपटा में एक बजरी क्रेशर की दुकान पर मजदूरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि रोहताश नषा भी नहीं करता और ना ही किसी ने शुक्रवार की षाम व रात को उनके घर में झगड़े की आवाज सुनाई दी। रोहताश ने ही अपनी पत्नी की करीब 8 साल पहले घर में ही करियाणा की दुकान खुलवाई थी। जिसमें माया करियाणा के सामान के साथ साथ लेडिज का जरूरी सामान भी रखती थी। जिससे उनके घर का खर्च आसानी से वहन हो रहा था। लेकिन शनिवार की सुबह करीब चार बजे नाथूसरी चैपटा थाना मे ंफोन की घंटी बजती है और फोन करने वाला कहता है मैंनें अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आप आ जाओ लाश घर में ही पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो आसपड़ोस के लोगों को हत्या की सूचना मिली। जिसके बाद सब हैरान हैं कि क्या रोहताश ऐसा भी कर सकता है।

पुलिस ने देखा कि मृतका का पति रोहताश भागने की बजाय घर पर ही है। पुलिस ने तुरंत ही उसको हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस को रोहताश ने बताया कि उसने ही शनिवार की सुबह अपनी पत्नी की कस्सी मारकर हत्या की है जो पास में ही पड़ी हुई थी। कस्सी लगने से माया की गर्दन एक ही झटके में धड़ से अलग हो गई। पुलिस ने कस्सी को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतका के घर को लाॅक कर दिया है ताकि घटनास्थल पर कोई सबूतों से छेड़छाड़ ना कर सके। पुलिस मृतका के मायकों वालों का इंतजार कर रही है और उनके ब्यान दर्ज होने के बाद ही आगामी कारवाई शुरू हो पाएगी। मृतका सिरसा जिले के गांव महमदपुरिया की बेटी थी और रोहताश से उसकी शादी करीब 20 साल पहले हुई थी।

आसपड़ोस के लोगों ने बताया कि रोहताश और माया का कभी किसी ने झगड़ा होते हुए भी ना ही तो देखा था और ना ही कभी उनके घर से झगड़े की आवाज सुनाई थी। ग्रामीणों ने बताया कि हर कोई रोहताश और माया के रिश्ते की बात कर अपने बच्चों को पाठ पढ़ाते थे कि पति पत्नी को रोहताश और माया की तरह मिलकर प्रेम से रहना चाहिए। लेकिन वो ये जानकर हैरान हैं कि रोहताश ने कस्सी से गर्दन काटकर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके पीछे क्या कारण रहे हैं इन सबके बारे में पूरे गांव के लोग अनजान हैं और बेसब्री से इन सवालों का जवाब जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिरकार रोहताश और माया के बीच ऐसा क्या हुआ जिससे रोहताश ने अपनी पत्नी की गलती माफ करने की बजाय उसकी हत्या कर दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer