---Advertisement---

Jind News : जींद के सरकारी अस्पताल की नर्स लापता, फोन भी मिला बंद

Follow Us
Jind News : जींद के सरकारी अस्पताल की नर्स लापता, फोन भी मिला बंद
---Advertisement---
Jind Danoda CHC nurse missing

जींद दनौदा सीएचसी की नर्स लापता

Jind News : जींद जिले के CHC Danoda में कार्यरत एक नर्स अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। नर्स सुबह अपने घर से डयूटी पर तो आई, लेकिन वापस अपने घर नहीं पहुंची। नर्स दो बच्चों की मां है। नर्स के पति ने इसकी षिकायत पुलिस में की तो पुलिस ने शिकायत के आधार पर उसकी गुमषुदगी का मामला दर्ज करके जांच षुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नरवाना सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में दबलैन निवासी संदीप ने बताया कि वो उपरोक्त पत्ते का रहने वाला है और फिलहाल वो अपने परिवार के साथ चमेला काॅलोनी नरवाना में रहता है। उसकी शादी 2011 में जींद जिले के गांव शामलो कलां गांव की पिंकी के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं जिनमें लड़के की उम्र 13 साल व लड़की की आयु 8 साल है। उसकी पत्नी स्वास्थ्य विभाग में नर्स के पद पर कार्यरत है।

संदीप ने बताया कि उसकी पत्नी की डयूटी जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव दनौदा कलां के CHC Danoda में नर्स के पद पर लगी हुई है। उसकी पत्नी हर रोज सुबह अपनी डयूटी पर जाती और डयूटी पूरी कर घर आ जाती थी। हर रोज की तरह उसकी पत्नी पिंकी 9 जून को भी डयूटी पर CHC Danoda गई थी, लेकिन वापस घर नहीं आई। उन्होंने जब उसके मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला।

संदीप ने बताया कि उसके बाद उसने अपनी पत्नी पिंकी की तलाष अपने परिजनों के साथ की, परंतु उसका ना ही तो किसी रिष्तेदार से और ना ही अन्य किसी जगह से कोई सुराग लगा। नरवाना सदर थाना पुलिस ने संदीप की षिकायत पर उसकी पत्नी की गुमषुदगी का मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer