---Advertisement---

Narwana News: 56 घंटे बाद मिला भाखड़ा लिंक नहर में वरुण का शव, पोस्टमार्टम आज

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Jind Narwana News in Hindi

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ढाकल पुल के पास नहर में नहाते समय डूबा था

हरियाणा न्यूज टूडे| नरवाना न्यूज। भाखड़ा लिंक नहर पर ढाकल पुल के पास रविवार दोपहर करीब 11.30 बजे नहाते समय डूबे 16 वर्षीय छात्र वरुण का शव तीसरे दिन मंगलवार सायं को मिल पाया। डूब जाने के लगभग 56 घंटे बीत जाने के बाद वरुण का शव नहर में पुल के निकट बरामद हुआ। उसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। वरुण के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

वरुण को नहर में ढूंढने के लिए एसडीआरएफ की टीम के अलावा सदर थाना पुलिस और गोताखोर जांच में जुटी हुई थी। पुलिस का कहना है कि नहर में डूबे वरुण को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ था। गौरतलब है कि वरुण मूल रूप से गांव बड़नपुर का रहने वाला था और वर्तमान में परिवार के साथ नरवाना की चमेला कॉलोनी में रह रहा था। वह नरवाना के एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था।

रविवार को दोस्तों के साथ ढाकल पुल के पास सिरसा ब्रांच नहर में नहाने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहर पार करने के दौरान तेज बहाव और गहराई में फंसने से वह डूब गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह लापता हो गया था। मंगलवार को भी एसडीआरएफ टीम ने नहर के संभावित स्थानों और आगे के हिस्सों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। गोताखोरों ने भी कई बार गोते लगाए लेकिन सफलता नहीं मिली थी। जैसे जैसे दिन ढलता गया और सायं होती गई तो रात करीब आठ बजे वरुण के शव को नहर में पुल के पास से बरामद कर लिया गया।

मुस्कान बल्हारा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, फरमाना पंचायत में बड़ा फैसला, शीलू बल्हारा और उसका परिवार रिहा,

आईटीआई में कार्यक्रम आयोजित, छात्रों में दिखा जोश

नशा तस्करों की खैर नहीं, हरियाणा में नशा तस्करों की संपत्ति अटैच की तैयारी, मचा हड़कंप,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer