---Advertisement---

Jind News : किशोरी का अपहरण कर गाड़ी में किया दुष्कर्म, भतीजी से दुष्कर्म करने वाला शख्स गिरफ्तार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Jind News : Teenage girl kidnapped and raped in car, man who raped niece arrested, Jind News,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today : जींद के नरवाना शहर थाना क्षेत्र की एक कालोनी की किशोरी का अपहरण करके कार में दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म, छह पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 जुलाई को उसकी 16 वर्षीय बेटी गली से निकल रही थी। इसी दौरान वहां पर रंजीत सिंह नाम का युवक एक गाड़ी लेकर आया और उसका अपहरण कर लिया।

आरोपित ने धमकी देकर गाड़ी में ही दुष्कर्म किया। बाद में धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसको जान से मार देगा। घर पर आने के बाद उसकी लड़की ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। महिला थाना प्रभारी मुकेश रानी ने बताया कि पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

भतीजी से दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार

जींद सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म कर गर्भवती करने के आरोपित को महिला थाना पुलिस को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित किशोरी का रिश्ते में चाचा लगता है। पुलिस शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी सातवी कक्षा में पढ़ती है। बेटी के पेट में दर्द हुआ तो चिकित्सक के पास लेकर गए। यहां पता चला कि वो गर्भवती है। बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि चार-पाच माह पहले उसका चाचा मंगल उसे धमकी देकर घर में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देकर आरोपित ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer