---Advertisement---

Jind News Today: जुलाना में शराब ठेके के सेल्समैन पर हमला, CCTV में कैद हुई वारदात, 3 के खिलाफ मामला दर्ज

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Jind News Today: Attack on liquor shop salesman in Julana, incident captured on CCTV

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Jind News Today : जुलाना क्षेत्र के बख्ता खेड़ा गांव में शराब ठेके के सेल्समैन पर तीन बदमाशों द्वारा लाठी डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट में सेल्समैन गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां पर उसकी गंभीर अवस्था देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। वहीं जुलाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के गांव झमोला निवासी विक्रम उर्फ गोगन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 नवंबर की रात को वह शराब के ठेके में बैठा हुआ था। अचानक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए और उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर झमोला गांव निवासी शीलू को नामजद करते हुए 2 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाइक पर सवार होकर आए थे बदमाश

बख्ता खेड़ा गांव में शराब के ठेके पर रात के समय तीन बदमाश आए और मुंह पर कपड़ा ढक कर सेल्समैन के साथ मारपीट की। घटना रात को सात बजे के करीब की है। पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer