---Advertisement---

Narnaund News: हांसी जींद रोड़ पर पड़ोसी युवक ने मारा चाकू, बीच बचाव करने आए युवक पर बरसाई ईंट

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Narnaund News: Neighbor stabbed youth on Hansi Jind Road, threw bricks at the youth who came to intervene

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today : हांसी जींद रोड़ पर नारनौंद में पड़ोस में रहने वाले दो युवकों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि एक युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और बीच बचाव करने आए युवक के सिर में ईंट मार दी। घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नारनौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में नारनौंद के वार्ड नंबर 4 में रहने वाले नरेंद्र ने बताया कि मै उपरोक्त पते का रहने वाला हु और मेहनत मजदुरी का काम करता हूं । 20 नवंबर को करीब 5.15 pm पर मै अपने घर से जीन्द हांसी रोड़ पर खङे टैक्टर ट्राली से रस्से उठाने के लिए जा रहा था। जब मै जीन्द हांसी रोड पर पहुंचा तो आगे से हमारा पड़ोसी साहिल आ रहा था। उसने मुझे देखते ही मेरा रास्ता रोककर मुझे गाली देने लगा। जब मैने उसको गाली न देने बारे कहा तो वह मेरे साथ मार-पिटाई करने लगा। इसी दौरान उसने अपने हाथ मे लिए हुए चाकु से मेरे मुंह ऊपर वार कर दिया।

मैने अपना बचाव किया तो चाकू मेरे होठ पर नाक के नीचे लग गया, जिससे मेरे को। कट लगा। तभी मेरा मामा का लड़का कुलदीप वहां पर पहुंच गया और मेरे को छुड़वाने लगा तो साहिल ईट कुलदीप के सिर मे मार दी। फिर हम दोनों चिल्लाये तो आस पास के लोगो ने हमें छुड़वाया और साहिल धमकी देकर गया कि फिर मिलोगे तो जान से मार देंगे। मेरे परिजनों ने मुझको व कुलदीप को नागरिक हस्पताल नारनौद में लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उपचार किया। नारनौंद थाना पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साहिल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

धान को चोरी होने से बचाया तो चोर भैंसों को चुरा ले गए, नारनौंद क्षेत्र के गांव से भैंस चोरी

Hansi News : धान को चोरी होने से बचाया तो चोर भैंसों को चुरा ले गए, नारनौंद क्षेत्र के गांव से भैंस चोरी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer