One died in road accident on Rohtak Jind Road
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Rohtak News : रोहतक-जींद रोड पर अलसुबह हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ व्यक्ति सुबह-सुबह टिटौली औद्योगिक क्षेत्र से एक फर्म अपनी ड्यूटी करके लौट रहा था। पुलिस ने हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि निंदाना निवासी हाल आबाद लाखन माजरा वासी राजकुमार पुत्र रामेश्वर प्रजापत टिटौली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक निजी फर्म में कार्यरत था। आज सुबह लगभग 4 बजे अपने ड्यूटी करके बाइक पर वापिस लौट रहा था।
राज कुमार अपनी फर्म से कुछ ही दूर जींद रोड पर चला था कि अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारते हुए गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य कर्मियों ने रोड़ पर एक कर्मचारी के हुए हादसे की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पी.जी.आई. भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक राज कुमार की मात्र 1 साल की बेटी है।














