---Advertisement---

जींद नरवाना मार्ग पर सड़क हादसे में रोड़वेज बस के कंडेक्टर की मौत

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Roadways bus conductor dies in road accident on Jind Narwana road

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


Jind Haryana News : जींद नरवाना मार्ग पर गांव डूमरखां कलां के पास सडक़ हादसे में रोड़वेज बस कंडेक्टर की दर्दनाक मौत हो गई। नरवाना पुलिस ने मृतक के परिजनों के ब्यान के आधार पर कारवाई करते हुए मामला दर्ज कर शव का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
नरवाना सदर थाना पुलिस को दिए ब्यान में गांव दरौली खेड़ी निवासी मंदीप ने बताया कि उसके ताऊ का लडक़ा अनिल हरियाणा रोड़वेज में कंडेक्टर के पद पर कार्यरत था और उसकी डयूटी नरवाना सब डिपो में थी। वो हर रोज घर से डूमरखां कलां तक साइकिल पर आता जाता था। मंगलवार की शाम को करीब साढ़े 6 बजे जब उसका भाई अनिल डयूटी करके वापस घर आ रहा था और डूमरखां कलां के पास सडक़ क्रास कर रहा था तो जींद की तरफ से आए किसी अज्ञात वाहन ने अनिल को सीधी टक्कर मार दी।

जिसके कारण अनिल गाड़ी की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगिरों ने एंबुलेंस के माध्यम से उसे उपचार के लिए नरवाना के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer