---Advertisement---

Rohtak News Today: दो गुटों में विवाद, एक पक्ष ने दूसरे पर की फायरिंग, ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर कर दी धुनाई

Follow Us
---Advertisement---

 Rohtak News Today: Dispute between two groups, one side fired on the other

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गांव बोहर में झगड़े के दौरान जमा भीड़। 

हरियाणा न्यूज/रोहतक : रोहतक जिले के गांव बोहर में रविवार की रात को दो गुटों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद बाइक के सामने टाटा मैजिक चालक द्वारा अचानक कट करने को लेकर शुरू हुआ तो मैजिक चालक के साथी गाड़ी में भरकर गांव बोहर पहुंच गए और वहां पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में युवक बाल बाल बच गया और फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकले और फायरिंग कर रहे युवकों में से एक युवक को पड़कर उसकी भीड़ ने जमकर धुनाई कर दी। झगड़े की सूचना मिलते ही अर्बन स्टेट थाना पुलिस गांव में पहुंचे और पीड़ित युवक की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। वही भीड़ द्वारा पीटे गए युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

ब़ोहर गांव में इसी रास्ते पर हुआ दो पक्षों में विवाद 

अर्बन एस्टेट स्टेट थाना रोहतक पुलिस को दी शिकायत में बोहर निवासी अमित ने बताया कि रविवार की रात को घर में किसी की तबीयत खराब हो गई थी और वह दवाई लेने के लिए गांव के बस स्टैंड पर गया था। जब वह दवाई लेकर अपनी बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था तो भालौठ की तरफ से एक टाटा मैजिक गाड़ी आई आई और उसे आगे निकलकर टाटा मैजिक के चालक ने ऐसा कट मर कि वह गिरते गिरते बाल बाल बच गया। जब उसने टाटा मैजिक चालक और उसके साथ बैठे युवक को देखकर चलने के लिए कहा तो उनमें से एक युवक ने उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया और जान से करने का प्रयास किया। 

मौके पर पहुंची पुलिस से बातचीत करते ग्रामीण।

अमित ने बताया कि झगड़े की आवाज सुनकर गांव के लोग घरों से बाहर निकल आए और उसे पर हमला करने वाले युवकों में से एक युवक को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया। लेकिन उसका दूसरा साथी टाटा मैजिक लेकर मौके से फरार हो गया। कुछ समय के बाद बोलेरो गाड़ी में हथियारों से लैस होकर पांच युवक सवार होकर आए और आते ही उन्होंने गाली गलोज करना शुरू कर दिया। इसी दौरान उन लोगों में से एक युवक ने अपनी पिस्तौल निकाल कर उनके ऊपर फायरिंग कर दी। फायरिंग में वह बाल बाल बच गया और फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पर इकट्ठा हो गए। भारी संख्या में लोगों को आता देख हमलावर युवक वहां से फरार हो गए। वहीं गुस्साई भीड़ ने पकड़े गए युवक की जमकर धुनाई करती है और इसकी सूचना पुलिस को दी। 

सूचना मिलते ही अर्बन एस्टेट स्टेट थाना पुलिस गांव में पहुंची और और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने हमलावरों के पकड़े गए साथी को पुलिस के हवाले कर दिया और अमित ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी। पुलिस में अमित की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

इस संबंध में जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि गांव बोहर में एक युवक पर जानलेवा हमले करने की सूचना मिली थी तो पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह भी विवाद सड़क पर साइड देने को लेकर हुआ है। जिसमें दूसरे पक्ष में अमित नाम के युवक पर फायरिंग कर दी। वहीं ग्रामीणों ने दूसरे पक्ष के अमन नामक युवक को पड़कर उसकी पिटाई कर दी। अमन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा रहा है वही अमित की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-

जलपाईगुड़ी में ट्रेन हादसा, दो ट्रेनें आपस में भिड़ी
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और शेयर करें

Jind News Today: जींद फार्म भरने युवती, पिल्लू खेड़ा मंडी से युवती व नरवाना दवा लेने गई विवाहिता लापता,

Hisar News Today: गली में सैर कर रही महिला के गले से सोने की चेन झपट ले गए बाइकर्स

Hisar News Today: मामूली कहासुनी को लेकर घर में घुस कर हमला, मामला दर्ज,

हांसी के नामचीन मलिक अस्पताल के डॉ जेपी मालिक नहीं रहे
मुम्बई मे छाया करसिंधु का छोरा, सौभाग्यवती भव-2 सांझा सिंदूर सीरिलय में आएगा नजर,
Jind News Today: युवती का एटीएम कार्ड बदलकर लगाया हजारों का चूना, भाई का एटीएम कार्ड लेकर गांव से जींद गई थी युवती ,
Narwana News Today: नरवाना में सब्जी मंडी के प्रधान सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज, पूरा घटनाक्रम जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें,
Hisar News Today: बड़े भाई ने कर दी छोटे भाई की फसल नष्ट, कहने पर भतीजों व छोटे भाई की पत्नी से मारपीट,
किसानों के लिए खरीफ फसलों का बीमा बना जी का जंजाल, बीमा कंपनी क्लेम देने को तैयार नहीं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer