---Advertisement---

Vice Chairman of Siwani Mandi : सिवानी मंडी नगरपालिका वाइस चेयरमैन की कुर्सी का किस्सा, सिवानी मंडी ताजा अपडेट

Follow Us
---Advertisement---

The story of the chair of Vice Chairman of Siwani Mandi Municipality

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिवानी मंडी नगरपालिका के वाईस चेयरमैन बनने के लिए पार्षदों को करना पड़ सकता है इंतजार

सिवानी नगरपालिका का वाईस चेयरमैन बनने के लिए चुनाव की तिथि का इंतजार कर रहे सिवानी शहर के 16 नगर पार्षदों को अभी इस पद के चुनाव के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। चूंकि प्रशासन सिवानी ही नहीं लोहारू व बवानीखेड़ा नपा के वाईस चेयरमैन चुनाव के साथ ही यह चुनाव सम्पन्न करवाया जा सकता है। जिससे पार्षदों में इस पद को लेकर कहीं न कहीं उत्साह कम होता दिखाई पड़ रहा है।

 

गौरतलब है कि सिवानी नगरपालिका का चुनाव 12 मार्च को सम्पन्न हा गया था और उसके बाद 25 मार्च को शपथग्रहण भी हो गया था। जिसके बाद से ही सिवानी शहर का वाईस चेयरमैन कौन होगा इसको लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया था। हो भी क्यों ना चूंकि इस बार सिवानी नगरपालिका की चेयरपर्सन पहली बार सीधे मतदाताओं के मतों से चुनी गई है और ऐसे में पार्षदों में वाईस चेयरमैन बनने को लेकर उत्सुकता थी।

 

इसी को लेकर उपायुक्त भिवानी ने सिवानी के एस.डी.एम.को वाईस चेयरमैन चुनने को लेकर चुनाव अधिकारी भी नियुक्त गत 28 अप्रैल को पत्र जारी भी कर दिया गया था। जिसके बाद अब 36 दिन बीत गए हैं और तत्कालीन एस.डी.एम. का यहां से तबादला भी हो चुका है। ऐसे में पार्षद कयास लगा रहे थे कि इस संबंध में नवनियुक्त एस.डी.एम इस संबंध में जल्द ही चुनाव की किसी तिथि का ऐलान करेंगी। चूंकि शुरूआत से ही इस पद को लेकर पार्षदों ने लॉबिंग करना भी शुरू कर दिया था।

बताया जाता है कि शुरूआत में ही पार्षदों की एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें इस पद को लेकर चुनाव न हो और सर्वसम्मति से वाईस चेयरमैन चुना जाए इसको लेकर चेयरपर्सन को इसके लिए अधिकृत किया था। लेकिन समय के साथ-साथ इस पद की चाहना रखने वाले पार्षदों ने अपने स्तर पर भी प्रयास किए हैं। यहां काबिले गौर करने वाली बात यह भी है कि सिवानी के 16 पार्षदों में अगर जातीय समीकरणों को देखा जाए तो 16 में से 3 पार्षद ब्राहण समाज से, 2 बिश्रोई समाज से, 3 चमार समाज से, 1 बनिया, 1 रेगर, 2 जाट, 1 जांगड़ा, 1 कुम्हार, 1 सुनार तथा 1 वाल्मिकी समाज से है। वहीं वार्ड संख्या 4, 5, 7, 12, 13 व 15 से महिला पार्षद चुन कर आई हैं। हालांकि यह देखना दिलचस्प हो जाता है कि आखिरकार वाईस चेयरमैन के चुनाव को लेकर कब तिथि का ऐलान होता है और पार्षद सर्वसम्मति अपना वाईस चेयरमैन चुनते हैं या फिर वोटिंग होती है।

यही नहीं चेयरपर्सन महिला हैं तो आगे वाईस चेयरमैन बनेगा या फिर वाईस चेयरपर्सन का ही चुनाव होता है। इस संबंध में जब पंजाब केसरी टीम ने सिवानी की नवनियुक्त एस.डी.एम विजया मलिक से बात की तो उन्होंने बताया कि अन्य नगरपालिकाओं में भी चुनाव हुए थे जिला भिवानी में एक साथ चुनाव करवाए जा सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer