---Advertisement---

Tosham News Today: खरकड़ी माखवान में व्यक्ति पर रिवाल्वर और चाकू से हमला

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Tosham News Today: person was attacked with revolver and knife in Kharkadi Makhwan

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज तोशामः हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम क्षेत्र के गांव खरकड़ी माखवान में एक व्यक्ति ने गांव के ही कुछ लोगों पर रिवाल्वर और चाकू से हमला करने का आरोप लगाते हुए तोशाम पुलिस में शिकायत की है।

पुलिस को दी शिकायत में खरकड़ी माखवान निवासी सुरेंद्र ने बताया कि 13 अगस्त उसके घर के सामने आकर गाली-गलौज की और उसके साथ हाथापाई करने लगा। वहां पर उस समय सुरेंद्र पटवारी ने किसी तरह बीच बचाव कर दिया। इसी बात की रंजिश रखते हुए 14 अगस्त को सूरजमल अपने लड़के राकेश, मनीष और जितेंद्र के साथ मिलकर दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पर आए।

मनीष ने उसे बाहर आने के लिए ललकारा तो वह गेट पर बाहर आ गया। राकेश में मनीष के हाथों में चाकू व रिवाल्वर देखकर वह वापस घर में घुसने लगा तभी दोनों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer