---Advertisement---

Barwala News : बरवाला में झाड़ियों में मिला महिला का शव, हाइवे किनारे शव के पास मोबाइल फोन बरामद, नहीं हुई पहचान

Follow Us
---Advertisement---

Woman body found in bushes in Barwala

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Barwala News : हिसार जिले के बरवाला में चंडीगढ़ हिसार नेशनल हाईवे किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। झाड़ियों में ही महिला के शव के पास पुलिस ने एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस उसकी पहचान के प्रयास करने में लगी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हिसार चंडीगढ़ नेशनल हाईवे बरवाला से ढाणी कारण की तरफ जाने वाले रास्ते से राहगीर गुजर रहे थे तो उन्होंने झाड़ियां में एक महिला का शव पड़ा हुआ देखा। यह महिला का शव ओवर ब्रिज के पास पड़ा हुआ था जिसके दूसरे साइड गेहूं के खेत बताए जा रहे हैं। हाईवे किनारे महिला को शव को देखकर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और उन्होंने इसकी सूचना।

Barwala News : बरवाला में झाड़ियों में मिला महिला का शव, हाइवे किनारे शव के पास मोबाइल फोन बरामद, नहीं हुई पहचान।

सूचना मिलते ही बरवाला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस को महिला के शव के पास एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस ने महिला की पहचान के लिए आसपास के एरिया में संपर्क किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच लग रही है। पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है कि महिला ने सुसाइड किया है या उसकी हत्या करके शव को फेंका गया है। साथ पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं महिला की जान एक्सीडेंट में तो नहीं गई।

 

बरवाला में हिसार चंडीगढ़ नेशनल हाईवे किनारे झाड़ियां में मिले महिला के शव के पास खड़े राहगीर।

पुलिस ने महिला के शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में भी महिला के फोटो पुलिस ग्रुप में डाल दिए हैं ताकि जल्द से जल्द उसकी पहचान हो सके। महिला ने सुसाइड किया है या उसकी हत्या की गई है इस बात का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही साफ हो पाएगा। अगर महिला की हत्या कर शव को यहां पर फेंका गया है तो पुलिस के सामने उसके हथियारों तक पहुंचना एक चुनौती होगा। क्योंकि यहां पर आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer