---Advertisement---

नारनौंद में महिलाओं ने व्यक्ति को पीटा, व्यक्ति के घर में घुसकर किया महिलाओं ने हमला

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Women beat up man in Narnaund, women entered the man house and attacked him – Hansi News Today  

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज नारनौंद : हिसार जिले के नारनौंद उपमंडल के गांव मदन हेड़ी में एक व्यक्ति के घर में घुसकर महिलाओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। बास थाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर गांव की ही दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव मदन हेड़ी निवासी अशोक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 12 अगस्त की रात को करीब 8 बजे अपने घर के आंगन में लेटा हुआ था और उसकी पत्नी वह उसकी मां घर के अंदर काम कर रही थी की तभी गांव मदन हेड़ी निवासी पिंकी पत्नी अनूप व सुमन पत्नी संजय लाठी डंडे लेकर उसके घर पर पहुंची और आते ही उसके ऊपर बिना किसी बात के हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से कोई भी समझ पता उससे पहले उनके द्वारा किए गए हमले की वजह से वह बेसुध हो गया। लेकिन दोनों महिलाओं ने उसके ऊपर हमला करना बंद नहीं किया। उसके चलाने की आवाज सुनकर घर के अंदर से उसकी पत्नी और उसकी मां बाहर आई तो दोनों महिलाएं उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गई।

पिंकी और सुमन के द्वारा किए गए हमले में उसे काफी चोटें आई तो परिजन उसे उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू कर दिया और इसकी सूचना बास पुलिस को दी। बास थाना पुलिस ने अशोक की शिकायत पर पिंकी और सुमन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer