---Advertisement---

फरीदाबाद में घर में घुसकर युवक को मारी गोली, रोहतक में कर रहा था पढ़ाई, बहन से राखी बनवाने पहुंचा था घर

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

young man was shot inside house in Faridabad, he was studying in Rohtak, he had come home to get Rakhi made from his sister – ballabhgarh murder news

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज़ फरीदाबाद : फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में पंचाल धर्मशाला के पास रक्षाबंधन के दिन दहाड़े बदमाशों में घर में घुसकर एक युवक की गोली मारकर सरेआम हत्या कर दी और मौके से भाग गए। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। पुलिस मामले की घटा से जांच करने में लगी हुई है।

रोहतक में आर्किटेक्ट का की पढ़ाई कर रहा 20 वर्षीय अरुण को क्या पता था कि वह बहन से राखी बनवाने के लिए बल्लभगढ़ जाएगा तो वह उसकी जिंदगी का आखिरी सफर होगा। जैसे ही अरुण फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित पंचाल धर्मशाला के पास गली‌ नंबर 10 के मकान नंबर 1248 में पहुंचा तो घर पर खुशियों का माहौल छा गया। घर पर उसके पिता करण सिंह गौतम नहीं थे लेकिन सब बड़े हिसाब से अपने लाडले के लिए खाने-पीने का सामान परोस रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाश उनके घर में घुस गए और आते ही अरुण के सीने में गोली दाग दी और मौके से फरार हो गए।

अरुण की बहनों ने इस वारदात की सूचना अपने पिता करण गौतम को दी तो वो तुरंत ही घर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अरुण को उपचार के लिए अस्पताल लेकर चल दिए। लेकिन बीच रास्ते नहीं और अरुण की मौत हो गई। डॉक्टर का कहना है की गोली मृतक किसी ने में लगी थी इस वजह से ज्यादा देर तक वह जिंदा नहीं रह पाया अगर समय रहते हॉस्पिटल लाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी।

करण गौतम ने बताया कि उसका बेटा अरुण किसी से कोई दुश्मनी नहीं रखता था बल्कि अपने काम और पढ़ाई में ही हर समय दिलों दिमाग से लगा रहता था उसकी हत्या के पीछे क्या कारण है इसका उन्हें कोई पता नहीं है। त्योहार के दिन गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिलते ही बल्लभगढ़ पुलिस में हड़कंप मच गया और तुरंत ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए चारों तरफ नाकेबंदी भी की। परंतु तब तक बदमाश पुलिस की पहुंच से बाहर निकल चुके थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया दिया है और परिजनों के बयान दर्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer