Car bike Accident near Silani village in Jhajjar
Jhajjar News Today : झज्जर जिले के सिलानी गांव के पास Car bike Accident में युवक की मौत हो गई। युवक खेत से काम कर घर जा रहा था कि बाइक सवार को कार की टक्कर मार दी। मृतक दो मौसम बेटियों का पिता था और उसकी करीब 3 साल पहले ही शादी हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिलानी के पास हादसा : कार ने बाइक को मारी टक्कर
रविवार की देर रात झज्जर जिले के गांव सिलानी के पास अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर ( Car bike Accident ) मार दी। कार की टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि कार चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया। देर रात तक भी जब घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजन उसकी तलाश में पहुंचे। रास्ते में उन्होंने देखा कि वह सड़क किनारे पड़ा हुआ है। उन्होंने तुरंत ही उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मोहित सिलानी हादसा
मृतक युवक की पहचान झज्जर जिले के गांव सिलानी निवासी 30 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है। रविवार को मोहित बाइक पर सवार होकर खेत में गया था और रात को खेत से चलने से पहले उसने घर पर फोन किया था कि वह 9 बजे के आसपास घर आ जाएगा। लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा और ना ही उसका फोन मिला तो परिजन उसकी तलाश में वहां पर पहुंचे तो हादसे का पता चला।
गुरुग्राम कंपनी में नौकरी करता था मृतक
मृतक मोहित के पिता बिजेंद्र आर्मी से रिटायर्ड है और करीब 3 साल पहले ही उन्होंने अपना इकलौते बेटे की शादी की थी। शादी के बाद मोहित की पत्नी ने दो बेटियों को जन्म दिया। मोहित की एक बेटी की उम्र 2 साल है तो दूसरी की उम्र अभी मात्र 3 महीने ही हुई है। परिजनों ने बताया कि मोहित गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करता था और रविवार को छुट्टी होने के कारण खेत में गया हुआ था।
इस संबंध में पुलिस की जांच अधिकारी रविंद्र से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सिलानी गांव के पास एक्सीडेंट में बाइक सवारी की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कार चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी और मौके से फरार होगया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।















