---Advertisement---

CM Nayab Saini : नायब सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, झूठ का सहारा लेकर विकास पर ब्रेक कांग्रेस का मकसद

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

CM Nayab Saini targeted Congress, Congress’s aim is to put brake on development by resorting to lies

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार में सूर्य नगर आरयूबी और आरओबी का किया उद्घाटन, शहर की कनेक्टिविटी में होगा और सुधार

कांग्रेस जनता को गुमराह करने का प्रयास करती है। हरियाणा में भी ऐसा करने का कांग्रेस ने प्रयास किया था।  हो सकता है आने वाले दिनों में ये कोई और नया रंग ले आए। लेकिन जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है। डबल इंजन की सरकार तीव्र गति से विकास और कल्याण के काम  कर रही है।  हरियाणा में जनता ने तीसरी बार बीजेपी की  विकास  की नीतियों को चुना है। कांग्रेस ने झूठ का सहारा लेकर विकास पर ब्रेक लगाने की कोशिश की थी, मगर ऐसा हो नहीं पाया। उक्त शब्द हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने  सोमवार को हिसार के सूर्य नगर में रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) और रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का विधिवत उद्घाटन करने के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए कहे।‌

यह परियोजना क्षेत्रवासियों को सुगम और सुरक्षित यातायात प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार की गई है, जिससे शहर के यातायात को सुचारू बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उद्घाटन कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि यह परियोजना हिसार के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे शहर की कनेक्टिविटी में और सुधार होगा।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सरकार प्रदेश भर  में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सूर्य नगर आरयूबी और आरओबी के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उद्घाटन कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि यह परियोजना हिसार के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे शहर की कनेक्टिविटी में सुधार होगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सरकार राज्य के सभी हिस्सों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सूर्य नगर आरयूबी और आरओबी के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।


जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है : मुख्यमंत्री

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाराष्ट्र चुनाव की एक तरफ़ा जीत को लेकर बीजेपी को बधाई देते हुए कांग्रेस पर तंज कसा और कहा कि जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है। मुख्यमंत्री सोमवार को हिसार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।  

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के बाद महाराष्ट्र में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। कांग्रेस आंकलन करे कि 10 वर्षों में पीएम मोदी ने कितना काम किया और इन्होंने कितना किया। आंकलन करने पर पता चलेगा कि पीएम नरेंद्र मोदी 55 साल के शासन पर कितने भारी पड़े है।

परिसीमन के संबंध में पूछे गये सवाल पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2026 के अंदर परिसीमन को लेकर जो भी गाइडलाइन आएंगी, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई होगी। डीएपी के संबंध में पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने कहा कि खाद की प्रदेश में कोई कमी नहीं है।


विकास में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी : गंगवा
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि सूर्य नगर आरयूबी और आरओबी की कुल लंबाई 1185 मीटर है तथा इसको बनाने में कुल 79 करोड़ 40 लाख की लागत आई है। बीजेपी हरियाणा के चहुंमुखी विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में सरकार हर वर्ग पर फोकस करके चल रही है। इसी कड़ी में हिसार की लंबित मांग का अब निवारण हो गया हैं। श्री गंगवा ने कहा कि हिसार के विकास में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। वहीं, विधायक सावित्री जिंदल ने भी इस परियोजना की सराहना करते हुए इसे हिसार शहर के लिए एक बड़ा उपहार बताया।


उद्घाटन के मौके पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, हिसार की विधायिका सावित्री जिंदल, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व चेयरमैन  सतबीर वर्मा, बीजेपी महामंत्री  सुरेंद्र पुनिया, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर सिंह मालवाल, पूर्व मंत्री अनूप धानक, उपायुक्त अनीश यादव, हिसार पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणधीर सिंह धीरू, प्रवीण जैन, रामचन्द्र गुप्ता, सरोज सिहाग, हर्ष बामल सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

CM Nayab Saini targeted Congress Congress's aim is to put brake on development by resorting to lies Hisar ki taaja khabar Today Haryana Jagran today Hisar Jagran Today Hisar News Today कांग्रेस का मकसद कांग्रेस की रणनीति जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकारा झूठ का सहारा लेकर विकास पर ब्रेक दैनिक जागरण हिसार Haryana News Today नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना न्यूज 18 हरियाणा महाराष्ट्र चुनाव की एक तरफ़ा जीत महाराष्ट्र चुनाव पर हरियाणा सीएम नायब सैनी का बड़ा बयान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सूर्य नगर में रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) और रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री हरियाणा न्यूज 24 हरियाणा न्यूज चैनल हरियाणा न्यूज टूडे हिसार आज की ताजा खबर हिसार में नई विकास परियोजना हिसार में सूर्य नगर आरयूबी और आरओबी का किया उद्घाटन हिसार शहर की कनेक्टिविटी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer