---Advertisement---

Jind Asan Accident : आसन में दुकानों पर सामान सप्लाई करने गए युवक की सड़क हादसे में मौत

Follow Us
Jind Asan Accident : आसन में दुकानों पर सामान सप्लाई करने गए युवक की सड़क हादसे में मौत
---Advertisement---
Jind Asan accident: young man who went to supply goods to shops died in a road accident

जींद जिले के गांव आसन में एक्सीडेंट हो गया। दुकानों पर परचून का सामान सप्लाई करने गए एक व्यक्ति को पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर पिकअप गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के मुताबिक जींद जिले के गांव गांगौली निवासी कुलदीप गांव-गांव जाकर परचून की दुकानों पर सामान सप्लाई करने का काम करता था। शाम को जब कुलदीप अपनी गाड़ी लेकर गांव आसन में जगबीर की दुकान पर पहुंचा था। कुलदीप अपनी गाड़ी से उतरकर जगबीर की दुकान की तरफ जा रहा था कि पिकअप गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको तुरंत ही उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आसन गांव में एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही जींद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कारवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई धर्मपाल की शिकायत पर पिकअप गाड़ी T0425HR0675AE के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक तीन भाई थे जिनमें से उसका बड़ा भाई कृष्ण अविवाहित है और धर्मपाल व मृतक कुलदीप शादीशुदा हैं।

पति ने पत्नी को दी दर्दनाक मौत, सोते समय पत्नी की काटी गर्दन, शादी के 20 साल बाद घर में खौफनाक मंजर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer