---Advertisement---

Rohtak News : रोहतक के पार्क में अज्ञात का शव मिलने से मचा हड़कंप, नहीं हुई पहचान

Follow Us
---Advertisement---

Dead body found in indira colony park Rohtak

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रोहतक इंदिरा कॉलोनी पार्क में मिला शव

रोहतक शहर के इंदिरा कॉलोनी स्थित पार्क से एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही रोहतक शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने मृतक केशव को पोस्टमार्टम के लिए मौर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदा लोगों का रिकॉर्ड खंगालने में लगी हुई है ताकि मृतक की पहचान करने में आसानी हो।

रात को पार्क में बैठा था युवक

रोहतक शहर की इंदिरा कॉलोनी के लोग जब सो कर उठे तो वह सैर करने के लिए इंदिरा कॉलोनी पार्क में पहुंचे। लोगों ने देखा कि पार्क में युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात के समय भी यह युवक पार्क में ही बैठा हुआ था और बहकी बहकी बातें कर रहा था जिससे लग रहा था कि यह नशे में है। रात भर पार्क में भीषण गर्मी के बीच रहने और समय पर संभाल नहीं होने की वजह से लगता है इसकी मौत हुई है।

पुलिस ने जब मर तक के शव की पहचान के प्रयास किया तो मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के पुलिस थानों में गुमशुदा लोगों के दर्ज मुकदमे खंगाल रही है। साथ ही अन्य पुलिस थानों में भी बट के माध्यम से सूचना दी गई है कि रोहतक के पार्क में एक युवक का शव बरामद हुआ है। ताकि मृतक के परिजनों को सूचना मिल सके और वह समय रहते इसकी शिनाख्त कर सकें। क्योंकि पुलिस को मृतक के पास से कोई भी ऐसा कागजात या साक्ष्य नहीं मिला जिससे उसकी पहचान करने में आसानी हो।

इस संबंध में जब शहर थाना प्रभारी राजकुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि इंदिरा कॉलोनी के पार्क में युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंचे तो शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरूकर दी। मृतक युवक की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच लग रही है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है उसकी पहचान के लिए प्रयास किया जा रहे हैं।

 

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, हरियाणा के कई जिलों में ओरेंज अलर्ट,

नारनौंद में मिला अवैध शराब का जखीरा, 445 अवैध शराब की पेटियों सहित तीन काबू,
Haryana CM News : सीएम नायब सैनी ने अहमदाबाद प्लेन हादसे में मृतकों को दी श्रद्धांजलि, आईटीबीपी भानू में किया योगा,
मैरिज प्लेस में चोरी के मामले में महिला चोर गिरफ्तार,
तालू गांव के युवक ने भिवानी के महिला पुलिस थाने में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत, पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ित कर सुसाइड करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज,
तिगड़ाना गांव को हांसी जिले में शामिल नहीं करने की उठी मांग, भिवानी जिले में शामिल रहने की मांग,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer