'अब तक हरियाणा न्यूज' की ओर से दीपावली संदेश
🪔 दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं 🪔
अब तक हरियाणा न्यूज परिवार की ओर से आप सभी पाठकों, दर्शकों और समस्त देशवासियों को रोशनी के महापर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!
दीयों का यह पावन पर्व आपके और आपके परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और अपार खुशियां लेकर आए।
सत्य, निष्पक्षता और त्वरित समाचारों का आपका अपना भरोसा — अब तक हरियाणा न्यूज।
✨ शुभ दीपावली! ✨
टीम 'अब तक हरियाणा न्यूज'
हर खबर पर हमारी नजर, हर खबर सबसे पहले।
साफ-सुथरा हांसी: हांसी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद ने चलाया विशेष सफाई अभियान। वार्ड नंबर 9, 17 और मुख्य मार्गों पर हुई साफ-सफाई। पढ़ें पूरी खबर।
दीपावली पर ये गलती पड़ेगी भारी, दीपावली पर अनजाने में की गई ये गलतियां माता लक्ष्मी को कर सकती हैं नाराज। दीपावली के त्योहार पर एक गलती आपकी त्यौहार की खुशियों को ग्रहण लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। क्योंकि भीड़ भाड़ा वाले इलाकों में अपराधी किस्म के व्यक्ति भी घूम रहे हैं और इसे लिपटने के लिए पुलिस ने अपने सुरक्षा चक्कर को मजबूत कर दिया है। दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए हांसी पुलिस ने विशेष ड्यूटी प्लान लागू किया है। बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया है ताकि त्यौहार की खुशियों पर किसी अपराधी की नजर ना लग सके। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक और डीएसपी स्तर के अधिकारियों ने पूरा रोड में तैयार किया हुआ है।
नारनौंद उपमंडल के एक गांव से हांसी कोचिंग सेंटर में पढ़ने गई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। जब छात्रा देर शाम तक भी वापस घर नहीं पहुंची, तो परिजन चिंतित हो गए और पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
हांसी जिले के गांव घिराय में दिन-दहाड़े चोरी करते हुए ग्रामीणों ने दो लड़कों को काबू कर लिया, जबकि उनका एक साथी मौके से भागने में कामयाब हो गया। ग्रामीणों ने दोनों चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए चोरों में से एक रोहतक जिले का रहने वाला है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
हांसी एसपी ने पत्रकारों के साथ दीपावली मनाई और अपने कार्यालय में पहली बार जिला स्तरीय पुलिस पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस और पत्रकार समाज में पांव पसार रहे अपराध पर अंकुश लगाने में अपना अहम योगदान दे रहे हैं और पत्रकार-पुलिस का यह मेल भविष्य में भी बड़ा ही कारगर साबित होगा।
हांसी: हांसी क्षेत्र से दिन-दहाड़े एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो पीड़ित परिवार नारनौंद थाने पहुंचा और बेटी की तलाश करने की गुहार लगाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
हांसी में चोरों का अनोखा तरीका: कंबल ओढ़कर सोए, फिर दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी, Hansi News, हांसी के मोची मोहल्ला में सर्दियों की शुरुआत के साथ चोरी की वारदात। चोरों ने दुकानों के बाहर कंबल ओढ़कर सोने का नाटक किया और दो दुकानों से लैपटॉप, नकदी सहित लाखों का सामान चुराया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी।
हांसी-जींद रोड पर हादसा! छत से गिरने के कारण सुपरवाइजर की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें।
हांसी आज की ताजा खबर: हांसी SDM राजेश खोथ ने मसुदपुर स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वे स्कूल की नौवीं कक्षा के कमरे में जा पहुंचे और करीब एक घंटे तक छात्रों को भूगोल और गणित पढ़ाया। इससे छात्र काफी गदगद (प्रसन्न) दिखाई दिए।