हरियाणा रोडवेज बस में महिला के बैग से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी, कंडक्टर पर मिलीभगत का आरोप

Haryana Roadways Bus Robbery Case

रोहतक से पानीपत जा रही हरियाणा रोडवेज बस में महिला के बैग से सोने-चांदी के गहने व नकदी चोरी हो गई। पीड़िता ने बस कंडक्टर पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सांपला-खरखौदा सड़क के बुरे दिन खत्म, 10.72 करोड़ रु. से चमकेगी जर्जर सड़क की किस्मत, 8 साल बाद जगी उम्मीद 

सांपला-खरखौदा सड़क के बुरे दिन खत्म, 10.72 करोड़ रु. से चमकेगी जर्जर सड़क की किस्मत, 8 साल बाद जगी उम्मीद 

सांपला-खरखौदा सड़क के बुरे दिन खत्म, हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला-खरखौदा सड़क के बुरे दिन खत्म होने वाले हैं। 10.72 करोड रुपए की लागत से इस जर्जर सड़क की किस्मत 8 साल बाद चमकने वाली है।

Hansi News Live: लोहारी राघो में विवाद; युवक पर हमला, कार के शीशे तोड़े

Hansi News Live: लोहारी राघो में विवाद; युवक पर हमला, कार के शीशे तोड़े

Hansi News Live : हाँसी जिले के अंतर्गत आने वाले लोहारी राघो गांव में फोन पर गाली-गलौज और पुरानी कहासुनी को लेकर दो पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर एक युवक पर लाठी-डंडों व नुकीली चीज से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इतना ही नहीं, हमलावरों ने युवक की कार के शीशे भी तोड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी। घायल अवस्था में युवक को हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जींद से युवती रात के अंधेरे में फरार, परिजनों को सोता छोड़ गई लाडली बेटी

जींद से युवती रात के अंधेरे में फरार, परिजनों को सोता छोड़ गई लाडली बेटी

जींद जिले के नजदीकी गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती परिजनों को सोता छोड़कर रात के अंधेरे में संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई। सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो बेटी को बिस्तर पर न देख उनके होश उड़ गए। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।

रोहतक: लाखन माजरा से युवती लापता, दिनदहाड़े घर से निकली

रोहतक: लाखन माजरा से युवती लापता, दिनदहाड़े घर से निकली

Rohtak News in News: रोहतक जिले के लाखन माजरा थाना क्षेत्र के गांव चांदी से 22 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू की। पढ़ें पूरी खबर।

हांसी समाचार: उमरा और ढाणी केन्दू में लाखों की चोरी, ताला तोड़कर नकदी व जेवरात ले उड़े चोर

हांसी समाचार: उमरा और ढाणी केन्दू में लाखों की चोरी, ताला तोड़कर नकदी व जेवरात ले उड़े चोर

हरियाणा न्यूज: हांसी क्षेत्र में इन दिनों चोरों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले के गांव उमरा व ढाणी केन्दू में अज्ञात चोर मकानों के ताला तोड़कर लाखों रुपए की नकदी और जेवरात चोरी करके फरार हो गए। पीड़ित परिवारों ने इसकी शिकायत हांसी सदर थाना में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

हांसी समाचार: नारनौंद में छात्र पर हमला, लोहारी राघो के किशोर के पैर में फ्रैक्चर

हांसी समाचार: नारनौंद में छात्र पर हमला, लोहारी राघो के किशोर के पैर में फ्रैक्चर

हांसी (हरियाणा): हांसी जिले के नारनौंद में स्कूल से घर लौट रहे 10वीं कक्षा के एक छात्र पर गांव के ही कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में छात्र का पैर टूट गया (फैक्चर हो गया)। पुलिस ने घायल छात्र के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहतक से विवाहिता नगदी व जेवरात लेकर फरार, Rohtak News in Hindi

रोहतक: गिरावड़ गांव से विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

हरियाणा न्यूज (रोहतक): रोहतक जिले के लाखन माजरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गिरावड़ से एक विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि महिला दोपहर के वक्त बिना बताए घर से चली गई और जाते समय अपने साथ घर में रखे जेवरात और नगदी भी ले गई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और महिला की तलाश शुरू कर दी है।

सिरसा में पंचायती जमीन विवाद: धान कटाई को लेकर बढ़ा तनाव, पुलिस पहुंची तो दिखाया कोर्ट का स्टे!

सिरसा के गांव चिम्मो में पंचायती जमीन पर धान कटाई को लेकर बढ़ा तनाव, स्टे के बाद लौटी पुलिस

सिरसा न्यूज | रतिया क्षेत्र के गांव चिम्मो में तीन एकड़ पंचायती जमीन पर धान की कटाई को लेकर बोलीदाता और प्रशासन आमने-सामने हो गए। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मामले का पता चलने पर बीडीपीओ अनिल कुमार बिश्नोई भी मौके पर पहुंचे। दूसरे पक्ष की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों को स्टे के आदेश दिखाने पर प्रशासनिक अधिकारी वापस लौट आए। जिसके बाद बोलीदाता पक्ष ने धान की कटाई की।

हांसी समाचार: मदनहेड़ी में दो पक्षों में झगड़ा, 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

हांसी के मदनहेड़ी में दो पक्षों में मारपीट, 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज | Hansi Crime News

हांसी समाचार | नारनौंद उपमंडल के गांव मदनहेड़ी में कपड़े को लेकर विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। एक पक्ष के युवक ने आरोप लगाया पहले उसके साथ मारपीट की गई और अगले दिन खेत से घर लौटते समय उस पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है।

नारनौंद: कर्मचारियों ने इंडिया गठबंधन को दिया समर्थन, प्रमुख मांगों को लेकर दिल्ली में भरेंगे हुंकार

नारनौंद: कर्मचारियों ने इंडिया गठबंधन को दिया समर्थन, प्रमुख मांगों को लेकर दिल्ली में भरेंगे हुंकार

Narnaund News: नारनौंद में सर्व कर्मचारी संघ और रिटायर्ड कर्मचारी संघ की संयुक्त बैठक में 1 नवंबर की दिल्ली रैली का समर्थन किया गया। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग उठाई।

नारनौंद अनाज मंडी में क्यों परेशान हुए किसान, जाने पूरा मामला

नारनौंद में खुले आसमान के नीचे पड़ी 2 लाख क्विंटल धान की फसल, किसानों की बढ़ी चिंता

नारनौंद अनाज मंडी और खेतों में खुले आसमान के नीचे करीब दो लाख क्विंटल धान की फसल पड़ी है। धीमी खरीद और उठान के बीच खराब मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पूरी खबर पढ़ें।

नारनौंद में त्यौहारों से पहले लगे कूड़े के ढेर, टेंडर के इंतजार में अटकी सफाई व्यवस्था | Narnaund News

नारनौंद में त्यौहारों से पहले लगे कूड़े के ढेर, टेंडर के इंतजार में अटकी सफाई व्यवस्था | Narnaund News

नारनौंद : आने दस वाले दिनों में काफी त्यौहार आने वाले हैं। इस त्योंहारी सीजन में सबसे प्रमुख त्योहार दीपावली का है। दीपावली के त्योहार पर सभी अपने घरों में सफाई करते हैं ताकि घर सुंदर लग सके वहीं प्रशासन भी शहर को सुंदर बनाने का प्रयास करता है। शहर की सुंदरता में चार चांद लग सके लेकिन नारनौंद शहर के  हालत देखे तो हर तरफ गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। प्रशासन का दावा पूरी तरह से फेल नजर आ रहा है की शहर में कहीं सफाई भी होती होगी।

जींद में शिक्षिका के घर चोरी: खिड़की की जाली काटकर अंदर घुसे चोर, गहने व नकदी चोरी

जींद में शिक्षिका के घर चोरी: खिड़की की जाली काटकर अंदर घुसे चोर, गहने व नकदी चोरी

हरियाणा न्यूज (जींद): जींद के सफीदों रोड स्थित न्यू जवाहर नगर में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर बंद मकान की खिड़की की जाली काटकर अंदर घुसे और एक शिक्षिका के घर से सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर मौके से फरार हो गए। दोपहर में जब शिक्षिका स्कूल से वापस घर लौटीं, तो घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त बिखरा पड़ा था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

बरवाला: रात को ड्यूटी से घर लौटा पति तो उड़े होश, दो मासूम बेटियों संग गायब मिली पत्नी

बरवाला: रात को ड्यूटी से घर लौटा पति तो उड़े होश, दो मासूम बेटियों संग गायब मिली पत्नी

बरवाला: हिसार जिले के बरवाला शहर से एक महिला अपने दो मासूम बच्चों सहित संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना के वक्त महिला का पति अस्पताल में अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था। जब वह रात को काम खत्म कर घर लौटा तो पत्नी और दोनों बेटियां गायब मिलीं। पीड़ित पति की शिकायत पर बरवाला थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Bhiwani News Today: बवानी खेड़ा के बलियाली गांव में चोरी, सूने मकान से नगदी व जेवरात चोरी

Bhiwani News Today: बवानी खेड़ा के बलियाली गांव में चोरी, सूने मकान से नगदी व जेवरात चोरी

Bhiwani News Today: भिवानी जिले के बवानी खेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बलियाली में चोरी का एक मामला सामने आया है। अज्ञात चोर एक सूने मकान में घुसकर हजारों रुपए की नगदी और सोने के जेवरात चोरी करके फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जींद में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत: नरवाना में सिरसा ब्रांच नहर के पास हादसा, यूपी के पशु व्यापारी की मौत

जींद में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत: नरवाना में सिरसा ब्रांच नहर के पास हादसा, यूपी के पशु व्यापारी की मौत

Haryana News Today : जींद जिले के नरवाना में सिरसा ब्रांच नहर के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत के कारण हुआ। मृतक युवक मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की।

Haryana Paddy Prices 2026: किसानों की बल्ले-बल्ले! बासमती धान के भाव में उछाल, पिछले साल से डेढ़ गुना अधिक दाम

Haryana Paddy Rate: धान के भाव में भारी उछाल

Haryana Paddy Prices 2026: जाखल अनाज मंडी में बासमती धान (1509, 1121, DP, 1847) की आवक तेज, पिछले साल के मुकाबले मिल रहे डेढ़ गुना अधिक दाम। जानें 1509 और 1121 किस्म के ताजा मंडी भाव।

CWC में चल रही थी काउंसलिंग, वॉशरूम का बहाना बनाकर फरार हुई नाबालिग! पुलिस महकमे में हड़कंप, Haryana News

fatehabad police station lover missing case

Haryana News: मंदिर में शादी, पोक्सो एक्ट में केस और फिर एक-एक कर दोनों का गायब हो जाना… फतेहाबाद का यह मामला अब उलझता ही जा रहा है। जानिए कैसे अधिकारियों की नाक के नीचे से नाबालिग फरार हो गई और परिजनों ने पुलिस पर क्या गंभीर आरोप लगाए हैं।